Pratahkal-Female Nurse Dies
जोधपुर (कास) | चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 18 स्थित मकान में महिला नर्स (Nurse) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के महिला मित्र के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार सेक्टर 18 निवासी महिला निजी अस्पताल में नर्स थी। वह अपने घर में फंदे पर लटकी मिली। महिला के मित्र ने उसे फोन लगाया लेकिन बात नहीं हो पाई । तब वह महिला के मकान पहुंचा, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर वह अंदर पहुंचा, जहां महिला की मौत हो चुकी थी। पुरुष मित्र की सूचना पर महिला के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। महिला पूजा के मौसेरे भाई रूपेश ने महिला के मित्र शंकर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंपा गया है। महिला की शादी 14-15 साल पहले हुई थी। वह डेढ़ साल से पति से अलग रह रही थी। उसके दो बच्चे भी हैं। महिला के मौसेरे भाई का कहना है कि पूजा को शंकर ने फोन कर बुलाया था। तब पूजा अपनी मां के घर पर थी। इसके बाद वह शंकर के साथ अपने कमरे पर आ गई। इसके बाद शंकर ने पूजा की बहन को फोन किया और कहा कि पूजा ने फांसी लगा ली है। खुशबू और अन्य परिजन जब पूजा के कमरे पर पहुंचे तो शंकर वहीं था। घर के सारे गेट खुले थे। किसी गेट का ताला टूटा हुआ नहीं था। शंकर घबराया हुआ, पसीने से लथपथ था ।
Editorial

Editorial

Next Story