Pratahkal-Udaipur-Skeleton Post Mortem
उदयपुर/चित्तौड़गढ़ । निम्बाहेड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र में युवक का अपहरण कर हिस्ट्रीशीटर द्वारा गोली मारकर हत्या कर लाश को पांडोली जीएसएस के पीछे पहाड़ियों पर डालकर जला दिया। पुलिस ने बरामद नरकंकाल (Skeleton) का सोमवार को एमबी चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम (Post Mortem) कराया। उधर पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किये हिस्टीशीटर को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया ।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि 15 मई 2023 को कल्याणपुरा निवासी संगीता ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति विनोद कीर 11 मई को सुबह दस बजे घर से निकले जो अभी तक घर नहीं लौटा और उनका फोन भी बंद है। जेठ अशोक कीर ने 11 मई को देखा कि जगदीश नाई की दुकान के सामने शेरू कीर के साथ मारूति कार में बैठकर नीमच की तरफ गया। इस मामले में कोतवाली थानाधिकारी फूलचंद के निर्देशन में पुलिस टीम ने मामले में लित शेरू उर्फ सुरेन्द्र पुत्र मांगीलाल कीर निवासी गणेशपुरा चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि विनोद का अपहरण कर पांडोली जीएसएस के पिछे पहाड़ियों पर ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी और लाश को जला दिया। आरोपी की निशानदेही से पुलिस ने विनोद के नरकंकाल के अवशेष बरामद किये। नरकंकाल के अवशेष को एएसआई धूड़ाराम मय टीम के उदयपुर लाए जहां पर नरकंकाल का तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। | मेडिकल ज्यूरिष्ठ विभाग के वरिष्ठ प्रदर्शक डॉ शैलेन्द्र खिंची के नेतृत्व में सर्जरी विभाग के डॉ दीपक सेठी एवं एनोटोमी विभाग के सौरभ जैन की टीम ने 30 वर्षीय विनोद कीर के नरकंकाल का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद पुन: नरकंकाल को डिब्बे में पैककर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

Editorial

Editorial

Next Story