robbed of chain
जोधपुर (कासं) । जोधपुर में स्कूटी पर आए 3 बदमाशों ने 83 साल की बुजुर्ग महिला की चेन लूट (Robbed of Chain) ली। गले से चेन खींचते समय वह सड़क पर गिर पड़ीं और चोटिल हो गईं। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना इलाके के सेक्टर-18 में हुई इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। महिला के पोते मोहित पुत्र हेमंत मेहता ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में मामला दर्ज करवाया। मोहित ने बताया कि उनका मकान चौपासनी हाउसिंग बोर्ड इलाके में है। दादी उगम कंवर (83) रविवार सुबह 7 बजे घर के बाहर वॉकर के सहारे टहल रही थीं। कुछ देर बाद स्कूटी पर आए दो युवक करीब से निकल कर थोड़ा आगे गए और स्कूटी धीमी कर ली। इसके बाद तीसरा युवक पास आया और दादी से रास्ता पूछा। दादी उन्हें रास्ता बता रही थीं कि युवक ने दादी के गले से चेन पकड़ी और दादी को खींचकर गिरा दिया। इसके बाद तीनों युवक स्कूटी से फरार हो गए।
रेकी के बाद दिया वारदात को अंजाम : स्कूटी सवार तीनों बदमाशों ने पहले गली के तीन चक्कर लगाए थे। इसके बाद जब महिला टहलते नजर आई तो वारदात को अंजाम दिया। महिला अपने घर के कुछ आगे ही निकली थी। चौपासनी थाना एसआई फगलूराम ने बताया कि इस मामले में इलाके के सीसीटीवी फुटेज ने खंगाले हैं। फुटेज के आधार पर दो संदिग्धों को सोमवार को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है। हालांकि सीसीटीवी में स्कूटी के नंबर साफ नजर नहीं आए।
Editorial

Editorial

Next Story