Election
बस्सी : निकटवर्ती मानपुरा पंचायत (Manpura Panchayat) के वार्ड 3 में हुए उपचुनाव में रतन लाल रेगर (Regar) को निर्विरोध वार्डपंच चुना गया है। जानकारी के अनुसार मानपुरा पंचायत के वार्ड नंबर 3 सिरडी क्षेत्र के वार्ड पंच प्रताप रेगर की मृत्यु के पश्चात यहां उपचुनाव की घोषणा हुई थी। जिसके तहत चुनाव अधिकारी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बस्सी के व्याख्याता सतीश कुमार सारण के निर्देशन में सहायक चुनाव अधिकारी प्रधान मीणा, रघुवीर सिंह मीणा और रामेश्वर लाल सुथार के सानिध्य में चुनाव कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें एकमात्र प्रत्याशी रतन लाल रेगर पिता डालू रेगर का नामांकन प्राप्त हुआ। जिस पर चुनाव अधिकारी ने निर्धारित समय के पश्चात रेगर को निर्विरोध वार्ड सदस्य घोषित किया गया।
Editorial

Editorial

Next Story