✕
पुलिस टीम पर हमला करने वाला रणिया गैंग का गुर्गा सरवन गिरफ्तार
By EditorialPublished on
जिले के माण्डवा थाना पुलिस टीम पर 6 दिन पूर्व रणिया गैंग (Rania gang) द्वारा हमला कर थानाधिकारी सहित 6 पुलिसकर्मियों (Police officers) को घायल करने के बाद एक्टिव मोड पर आई पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर गैंग के गुर्गे सरवन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि माण्डवा इलाके में हिस्टीशिटर रणिया को पकड़ने गई माण्डवा थाना पुलिस पर हमला करने के बाद से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
_202305031405563540.jpg)
x
_202305031405563540.jpg)
उदयपुर : जिले के माण्डवा थाना पुलिस टीम पर 6 दिन पूर्व रणिया गैंग (Rania gang) द्वारा हमला कर थानाधिकारी सहित 6 पुलिसकर्मियों (Police officers) को घायल करने के बाद एक्टिव मोड पर आई पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर गैंग के गुर्गे सरवन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि माण्डवा इलाके में हिस्टीशिटर रणिया को पकड़ने गई माण्डवा थाना पुलिस पर हमला करने के बाद से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सरगर्मी से तलाश कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने रणिया गैंग के खास गुर्गे सरवन पुत्र समा बुंबरिया निवासी बुंबरिया खारा कुपिया माण्डवा को सोमवार रात गुजरात बोर्डर के वेरा खातरा से कोटडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को झाडोल अदालत में पेश किया जहां उसे पुलिस रिमाण्ड पर रखने के आदेश दिए। रिमाण्ड अवधि के दौरान गिरोह के सरगना रणिया और उसके साथियों के बारे में पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है। गिरफ्तारी आरोपी के खिलाफ पूर्व में दो मामले दर्ज है।
6 दिन पूर्व माण्डवा थानाधिकारी उत्तम सिंह रणिया व उसके गिरोह को पकड़ने गए थे। आरोपियों ने गोफण के जरिये पत्थरों, लट्ठ एवं चाकूओं से हमलाकर दिया जिससे थानाधिकारी सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उसके बाद से पुलिस रणिया व उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी। भारी पुलिस बल के साथ अलग अलग टीमें गठित कर ओगणा, कोटडा, सिरोही, तथा गुजरात (Gujarat) के अलग अलग ठिकानों पर लगातार दबीशे दी गई। इस दौरान सोमवार रात को पुलिस को सफलता हाथ लगी और टीम ने रणिया गैंग के गुर्गे सरवन को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि हमले में घायल हुए अधिकांश पुलिसकर्मियों की हालत में सुधार हो रहा है और वे शीघ्र ही स्वस्थ होकर ड्यूटी पर लोट आएंगे।
दिन निकालते गुफाओं में, रात को पहाड़ी बदलते
पुलिस के अनुसार पुलिस टीम पर हमला करने के बाद आरोपी रणिया का गिरोह विभिन्न गुटों में बंट गया और अलग-अलग हो गए। ये अपराधी दिन में जंगलों में पेड़ पर अथवा पत्थर की ओट व गुफाओं में छिप कर समय निकालते एवं रात में दूसरी पहाड़ी अथवा स्थान बदल लिया करते थे। रात में जंगल में दबिश देने के दौरान भागने के प्रयास में आरोपी श्रवण गड्डे में गिरने से पांव में चोट लगने से घायल हो गया था।

Editorial
Next Story
Related News
X
