✕
तीन बहनों की शादी में पुलिस स्टाफ ने भरा मायरा
By EditorialPublished on
पुलिस (Police) थाना शंभूपुरा के मेस में खाना बनाने वाले लांगरी कुक राजकुमार कीर की माली हालत ठीक नहीं होने से थानाधिकारी शंभूपुरा अध्यात्म गौतम के नेतृत्व में पुलिस थाना शंभूपुरा के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों ने स्वेच्छा से पहल कर सभी द्वारा आर्थिक सहयोग (Financial support) करते हुए मायरा भरा ।
_202305031335434281.jpg)
x
_202305031335434281.jpg)
चित्तौड़गढ़ : पुलिस (Police) थाना शंभूपुरा के मेस में खाना बनाने वाले लांगरी कुक राजकुमार कीर की माली हालत ठीक नहीं होने से थानाधिकारी शंभूपुरा अध्यात्म गौतम के नेतृत्व में पुलिस थाना शंभूपुरा के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों ने स्वेच्छा से पहल कर सभी द्वारा आर्थिक सहयोग (Financial support) करते हुए मायरा भरा ।
थाना शंभूपुरा से एएसआई रघुवीर सिंह, हेड कानि सकेंद्र सिंह, डालचंद, राजेश, कानि दिनेश कुमार, जितेंद्र द्वारा लांगरी राजकुमार की तीनों बहनों की शादियों में मध्यप्रदेश के बेसदा पहुंचकर कार्यक्रम में उपस्थित रहकर मायरे की रस्म अदा की जिसमे तीनों बहनों को चांदी के पाइजेब और राजकुमार लांगरी को 41 हजार नगद भेंट किए। आयोजन में उपस्थित सभी ग्रामीणों व परिवार जनों द्वारा पुलिस का स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया।
Next Story
Related News
X

