✕
पंच कुंडीय श्री भैरव शक्ति रूद्र यज्ञ एवं कलश महोत्सव
By EditorialPublished on
नगर के जोशीला तालाब के किनारे केसरपुरा के आमलिया बावजी मंदिर में तीन दिवसीय पंच कुंडीय भैरव शक्ति रूद्रयज्ञ (Rudra Yagya), कलश यात्रा, कलश महोत्सव ध्वजा दंड एवं कलश शोभा (Kalash Festival) आयोजन के अंतर्गत सोमवार की प्रात भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
_202305031312370519.jpg)
x
_202305031312370519.jpg)
कानोड़ : नगर के जोशीला तालाब के किनारे केसरपुरा के आमलिया बावजी मंदिर में तीन दिवसीय पंच कुंडीय भैरव शक्ति रूद्रयज्ञ (Rudra Yagya), कलश यात्रा, कलश महोत्सव ध्वजा दंड एवं कलश शोभा (Kalash Festival) आयोजन के अंतर्गत सोमवार की प्रात भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में करीब पांच सौ से अधिक भैरव भक्तों ने भाग लिया। मंदिर से बैंड बाजों एवं सुसज्जित अश्वों के साथ निकली कलश शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों - बाजारों से होती हुई पुनः आमलिया बावजी मंदिर पहुंचीं। कलशयात्रा में नारी शक्ति ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। दोपहर में दस विधि स्नान के आयोजन के बाद गणपति पूजन एवं मंडप प्रवेश व अग्नि स्थापना की गयी। जानकारी में बताया गया कि मंगलवार को स्थापित देवता पूजन, हवन, शिखर अभिषेक, अधीवासन एवं सायंकाल 8 बजे से भजन संध्या के आयोजन होंगे। बुधवार को कलश स्थापना, ध्वजारोहण, पूर्णाहुति, महा आरती के बाद महा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही रात्रि 8 बजे से आमलिया बावजी की कथा का आयोजन किया जाएगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
