✕
10 लाख की ठगी, पुणे का कारोबारी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
एलटी मार्ग पुलिस ने पुणे (Pune) के एक कारोबारी को कई कारोबारियों से लाखों की ठगी (Fraud ) के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुणे के इस कारोबारी ने खुद को छातों का होलसेल डीलर बताते हुये मार्केट में कई कारोबारियों का विश्वास प्राप्त किया और फिर उनसे 10 लाख रुपये से अधिक के ऑर्डर्स लिये।

x

मुंबई । एलटी मार्ग पुलिस ने पुणे (Pune) के एक कारोबारी को कई कारोबारियों से लाखों की ठगी (Fraud ) के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुणे के इस कारोबारी ने खुद को छातों का होलसेल डीलर बताते हुये मार्केट में कई कारोबारियों का विश्वास प्राप्त किया और फिर उनसे 10 लाख रुपये से अधिक के ऑर्डर्स लिये। लेकिन इस कारोबारी ने भुगतान नहीं किया और सारा माल कहीं और ठिकाने लगा दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, एलटी मार्ग पुलिस (Police) ने आरोपी चुन्नीलाल पटेल ऊर्फ निलेश जैन (28) को लाखों की ठगी के मामले में गिरफ्तार Arrested) कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि क्या आरोपी ने इसी तरह से और भी कारोबारियों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है।
इस मामले में संजय टेक्सटाइल्स के प्रोप्रायटर ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता छातों के होलसेल विक्रेता हैं। पटेल ने शिकायतकर्ता से संपर्क कर रहा था कि वह पुणे में महावीर एंटरप्राइजेस के नाम से कारोबार करते हैं और उन्हें होलसेल दरों पर छातों की जरूरत है। पटेल ने पहले तो शिकायतकर्ता से दो – तीन बार छातों की खरीदारी की और 3 लाख के बिलों का भुगतान किया। जब शिकायतकर्ता का भरोसा जम गया तो उसने आगे की रकम का भुगतान नहीं किया। आरोपी पर इसी तरह से और भी कुछ कारोबारियों से करीबन कुल 10 लाख रुपये की ठगी का आरोप है।

Editorial
Next Story
Related News
X
