✕
मिरा भायंदर में उमड़ी श्याम भक्तों की भीड़
By EditorialPublished on
श्री श्याम उत्सव मंडल (Shree Shyam Utsav Mandal) भायंदर द्वारा एक शाम सांवरिया के नाम भजन संध्या का आयोजन मिरा भायंदर (Mira Bhayandar) में संपन्न हुआ।

x

मुंबई । श्री श्याम उत्सव मंडल (Shree Shyam Utsav Mandal) भायंदर द्वारा एक शाम सांवरिया के नाम भजन संध्या का आयोजन मिरा भायंदर (Mira Bhayandar) में संपन्न हुआ।
मंडल संस्थापक व ट्रस्टी विकास केडिया ने बताया कि कार्यक्रम में भजन गायक रोमी सरदार, कुंदन मिश्रा, रितु शर्मा, राकेश बावलिया, योगेश सुरेका, प्रियंका खेतान ने भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देकर श्याम भक्तों को भाव विभोर कर दिया। मुख्य संरक्षक विनीता सुनील पाटोदिया, संरक्षक श्रवण गोयल के मार्गदर्शन में खाटू नरेश का श्रृंगार, अंखड ज्योत, छप्पन भोग, महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में सम्मान मूर्ति श्रीश्याम भक्त परिवार मुंबई, श्रीलखदातार परिवार मुंबई सहित मुख्य यजमा व अतिथि सुमन कोठारी, दिनेश कानोड़िया, राजकुमार केडिया, नितिश वर्मा, जय श्रीश्याम परिवार, अशोक सराफ, पवन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रमाकांत परसरामपुरिया, विष्णु गर्ग, सुरेंद्र सितानी, विष्णु अग्रवाल एवं सभी विशेष सहयोगियों तथा सवामणि यजमान का सत्कार किया गया। श्रीबाल गोपाल सेवा मंडल, प्रदीप धानुका एवं श्रीश्याम कीर्तन समिति का भी विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में विधायक गीता जैन, रवि व्यास, अनिल पाटोदिया, दिव्या नंदवाना एवं धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य ट्रस्टी नारायण सिंघानिया मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, सचिव सुभाष सिंघानिया, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, विनय बाछुका, रितेश बुरड़, नरेश केडिया, संजय पोदार, रामवतार जांगिड़, सुमित लखोटिया, सुरेन्द्र गुप्ता, श्रीकांत केडिया, गणेश खेतान, गिरीश गिनोडिया, सुनील चौधरी, प्रदीप बुधिया, सुनील अग्रवाल, पवन क्याल, सुशील बजाज, निलेश लिखमानिया, दीपक मंगल, राकेश साहेवाल, नरेश पी केडिया, मनोज परमार, मोहनलाल सैनी, राजकुमार सर्राफ, नरेंद्र भगेरिया, पंकज जैन, पवन चतुर्वेदी, महेश हिम्मतरामका, प्रमोद शर्मा, श्यामसुंदर राठी, नवरंगलाल अग्रवाल, श्यामसुंदर मुरारका, विजय मोदी, अजय नंदवाना, देवकीनंदन मोदी का सहयोग रहा। संचालन महेंद्र रूंगटा ने किया।
Next Story
Related News
X

