✕
बाबूलाल ने परीक्षा से 28 दिन पहले ही कर दिया था जीके का पेपर लीक
By EditorialPublished on
आरपीएसी (RPAC) सैकण्ड ग्रैड परीक्षा 2022 का जनरल नॉलेज का पेपर को आरपीएससी सदस्य ने गिरोह के सरगना, रेल्वे कर्मचारी और उसके साझेदार कोचिंग सेन्टर (Coaching center) संचालक एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर साठ लाख रूपये लेकर परीक्षा से 28 दिन पूर्व ही पेपर को लीक कर दिया था। पुलिस ने आरोपी सदस्य के घर से पैसा व जेवरात बरामद किए। पुलिस (Police) ने आरोपी (Accused) कटारा और उसके साथी की रिमाण्ड अवधि पूर्ण होने पर न्यायालय (Court) में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
_202305031352321947.jpg)
x
_202305031352321947.jpg)
उदयपुर : आरपीएसी (RPAC) सैकण्ड ग्रैड परीक्षा 2022 का जनरल नॉलेज का पेपर को आरपीएससी सदस्य ने गिरोह के सरगना, रेल्वे कर्मचारी और उसके साझेदार कोचिंग सेन्टर (Coaching center) संचालक एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर साठ लाख रूपये लेकर परीक्षा से 28 दिन पूर्व ही पेपर को लीक कर दिया था। पुलिस ने आरोपी सदस्य के घर से पैसा व जेवरात बरामद किए। पुलिस (Police) ने आरोपी (Accused) कटारा और उसके साथी की रिमाण्ड अवधि पूर्ण होने पर न्यायालय (Court) में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
एसोजीके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह ने आरपीएससी परीक्षा सेकण्ड ग्रेड 2022 के पेपर लीककरनेके मामले में रिमाण्ड अवधि पर चल रहे आरोपी आरपीएससी बाबूलाल पुत्र वजेराम कटारा निवासी सदस्य सुभाष नगरमालपुर डूंगरपुर हाल टोडामल लेन अजमेर व उसके चालक गोपाल सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी सूरसाल अखीमठ रूद्रपयाग उत्तराखण्ड हाल बंदिया न्यू आरपीएससी केपीछे जयपुर रोड सिविल लाइन अजमेर से पूछताछ की। अनुसंधान अधिकारी एएसपी लाखन सिंह ने बताया कि रिमाण्ड पर चल रहे आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा ने गिरोह के सरगना रेल्वे कर्मचारी शेरसिंह उर्फ अनिल मीणा व उसके साझेदारी कोचिंग सेन्टर संचालक सुरेश ढाका व अन्य को गत वर्ष 24 दिसम्बर को आरपीएससी सेकण्ड ग्रेड की परीक्षा 2022का जनरल नॉलेज का पेपर होना था लेकिन आरपीएससी सदस्य ने इस गिरोह से मिलीभगत कर परीक्षा के 28 दिन पूर्व 26 नवम्बर 22 को 60 लाख रूपये में पेपर बेच दिया था, जिसमें से 51 लाख 20 हजार रूपये व सोने के आभूषण बाबूलाल व आपस में इन्हें मिलाया गया उस स्थान की तस्दीक की गई। डूंगरपुर स्थित आवास से एसओसी टीम ने बरामद किये। यह राशि आरोपी ने शेरसिंह के जरिये प्राप्त की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को रिमाण्ड अवधि समाप्त होने पर अपर लोक अभियोजक मुस्तकील खान के जरिये अपर जिला एवं सत्र न्यायालय क्रम-1 में पेश किया। अनुसंधान अधिकारी एवं अपरलोक अभियोजक पीठासीन अधिकारी को बताया कि रिमाण्ड अवधि के दौरान दोनों आरोपियों से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। उस आधार पर अग्रिम अनुसंधान किया जाना है, इन दोनों आरोपियों से जांच पूर्ण हो गई। पीठासीन अधिकारी संदीप कौर ने पत्रावली का अवलोकन करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
पेपर रखे कमरे की चाबी की तस्दीक
एएसपी ने बताया कि आरपीएससी सदस्य बाबूलाल (RPSC member Babulal) से रिमाण्ड अवधि के दौरान 29 अप्रेल को शेरसिंह व उर्फ अनिल को पेपर उपलब्ध कराने के लिए कमरे की चाबी रखने के स्थान की तस्दीक की गई।
पेपर लीक से पहले मुलाकात स्थान की तस्दीक
एएसपी ने बताया कि आरोपी चालक गोपाल सिंह ने शेरसिंह उर्फ अनिल मीणा, भूपेन्द्र सारण व सुरेश ढाका से जनरल नॉलेज पेपर लीक करने से पहले आरपीएससी सदस्य से जिस स्थान पर वार्ता कराई गई
पेपर बेचने के बाद सरगना को कार से छुड़वाया
अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि शेरसिंह उर्फ अनिल के द्वारा 26 नवम्बर 22 को बाबूलाल कटारा के सरकारी आवास से पेपर सेट प्राप्त करने के बाद प्रवीण कुमार सूतल्या पुत्र शंभूदयाल जाट निवासी रंजीतपुरा चौमू जयपुर हाल सरकारी रेल्वे क्वार्टर के साथ निजी कार से ले जाकर न्यू लोहा मण्डी रोड़ माचडा हरमाडा जयपुर में शेरसिंह उर्फ अनिल मीणा को अनिता मीणा के पर छोड़ने के स्थान की 30 अप्रेल को जांच टीम ने तस्दीक की।
पुखराज के खिलाफ चालान पेश
पेपर लीक मामले में हेमा गुडा जालौर निवासी पुखराज पुत्र रघुनाथ विश्नोई के खिलाफ इस मामले में भांदस की धारा 420, 120बी राजस्थान परीक्षा अधिनियम 2022 की धारा 3,6,9/10 और वांछित अदम गिरफ्तार आरोपीगण के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 173(8) में अनुसंधान पेण्डिग रखते हुए आरोप पत्र पेश किया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
