Pratahkal - Udaipur - District Collector
उदयपुर : जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा (District Collector Tarachand Meena) ने रविवार को लखावली ग्राम पंचायत (Lakhavali Gram Panchayat) में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का सघन निरीक्षण किया तथा गत वर्ष अतिवृष्टि के दौरान क्षतिग्रस्त हुई लखावली तालाब को भरने वाली नहर की पूर्ण रूप से मरम्मत कर निर्बाध रूप से जल प्रवाह | के मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को दिए । निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर (District Collector) ने डांगियों का गुड़ा में बड़गांव पंचायत समिति द्वारा निर्मित किए जा रहे अटल बिहारी वाजपेई खेल प्रतिभा खोज स्टेडियम का निरीक्षण किया तथा इसे जल्द अंतिम रूप देकर खिलाड़ियों को | समर्पित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बड़गांव पंचायत समिति प्रधान प्रतिभा नागदा ने पंचायत समिति द्वारा लखावली ग्राम पंचायत में करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और जिला कलेक्टर से कहा कि लखावली तालाब को भरने वाली नहर का जीर्णोद्धार मानसून
(Monsoon)
से पूर्व कराएं ताकि वर्षा जल नहर के माध्यम से तालाब में संचित हो सके जिस पर जिला कलेक्टर ने शीघ्र यह कार्य करने का आश्वासन दिया।
लखावली तालाब में नाव संचालन के प्रस्ताव पर चर्चा
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने परिवहन अधिकारी कल्पना शर्मा को लखावली तालाब में नाव संचालन करने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए और कहा कि प्रस्ताव तैयार करते समय जल की शुद्धता तथा जलीय जीवों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान जिला कलेक्टर ने लखावली गांव में लाखा का चबूतरे का भी निरीक्षण किया और कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण व संवर्धन के स्वामित्व का कार्य किया जा रहा है जिसके तहत लाखा का चबूतरे को भी सुरक्षित किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व उपसरपंच देवीलाल पालीवाल, समाजसेवी पूनम धनकर, केशुलाल डांगी, पप्पूजी, मनोज डांगी, गिरधारी पालीवाल, शैलेश प्रजापत हीरा लाल डांगी, जितेंद्र नागदा, नरेश डांगी, देवी लाल डांगी, हिमांशु डांगी व गांव के अन्य प्रबुद्ध जन मौजूद थे।
Editorial

Editorial

Next Story