✕
नवीन का 'दूसरा'
By EditorialPublished on
नवीन पटनायक माहिर राजनेता माने जाते हैं। वह पिछले कई सालों से अपने राज्य ओडिशा (Odisha) में अजेय हैं। इसका एक अहम कारण यह है कि उन्होंने इन सालों में | अपने राज्य में विपक्ष को पनपने नहीं दिया। एक बार फिर अगले साल होने वाले आम चुनाव और विधानसभा चुनाव (Assembly elections) से पहले नवीन ने दोनों पक्षों को उलझा कर रख दिया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार उनसे मिलने भुवनेश्वर गए। मंशा थी विपक्षी (Opponent) एकता की ।

x

नवीन पटनायक माहिर राजनेता माने जाते हैं। वह पिछले कई सालों से अपने राज्य ओडिशा (Odisha) में अजेय हैं। इसका एक अहम कारण यह है कि उन्होंने इन सालों में | अपने राज्य में विपक्ष को पनपने नहीं दिया। एक बार फिर अगले साल होने वाले आम चुनाव और विधानसभा चुनाव (Assembly elections) से पहले नवीन ने दोनों पक्षों को उलझा कर रख दिया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार उनसे मिलने भुवनेश्वर गए। मंशा थी विपक्षी (Opponent) एकता की । लेकिन नवीन ने उन्हें बता दिया कि वह विपक्षी मोर्चे की राजनीति से दूर रहना चाहते हैं। इससे उन्होंने भाजपा को भी संदेश दे दिया । नीतीश (Nitish) से मुलाकात के अगले दिन उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात कर ली। इसका असर यह हुआ कि अब भाजपा (BJP) भी ओडिशा में उलझन में पड़ गई है। पिछले कुछ सालों से भाजपा ओडिशा में पैर पसारने की पूरी कोशिश कर रही है। पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) की बीजेडी के सामने खुद को विकल्प के रूप में पेश कर रही थी। लेकिन अब पार्टी को यह आशंका है कि अगर नवीन पटनायक के खिलाफ अधिक आक्रामक हुई तो कहीं वह विपक्षी खेमे की ओर न झुक जाएं।
Next Story
Related News
X

