Pratahkal - News Update - Meritorious student honored
कपासन : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर (Rajasthan Board of Secondary Education Ajmer) द्वारा घोषित परिणाम में राजकीय महाराणा सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय (Government Maharana Senior High Secondary School) कपासन की कक्षा बारहवीं की छात्रा ईश्वरी व्यास ने 94.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर ब्लॉक क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विधायक सहित भाजपा पदाधिकारियों ने उपरना पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। भाजपा विधानसभा मीडिया प्रभारी अशोक विजयवर्गीय ने बताया कि भाजपा (BJP) जिला मंत्री एवं पार्षद पुष्पा वैष्णव, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष एवं जीएसएस अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर, महामंत्री सोहनलाल खटीक, महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी सिरोया, किसान मोर्चा अध्यक्ष शंभूलाल बागड़ा, समाजसेवी विकास बारेगामा, जिला कार्यकारिणी प्रतिनिधि एडवोकेट राधेश्याम वैष्णव, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष सोनी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष विजयश्री सिरोया, रेखा सावला, उदयपुर शहर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, महिला मोर्चा की मधु पलोड़ उपस्थित थे ।
Editorial

Editorial

Next Story