Pratahkal - News Update - Crime News Mira Road
मीरा – भायंदर : मीरा रोड (Mira road) में एक जूलर शॉप में दो हथियारबंद डकैतों के हमले को जूलरी शॉप (Jewelery Shop) के मालिक ने बहादुरी से विफल कर दिया। डकैतों ने रिवॉल्वर के दम पर जूलर को धमकाकर लूटने की कोशिश की थी, लेकिन जूलर के तगड़े प्रतिरोध के चलते डकैतों को ही मौके से भागना पड़ा। इस घटना की सारी वारदात सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद है।
मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर (Udaipur) जिले के मावली तहसील के डबोक के रहनेवाले मोहित कोठारी की यहां मुंबई के मीरा-रोड के जांगीड सर्कल इलाके में कोठारी ज्वेलर्स नामक जूलरी शॉप है। शनिवार को दोपहर करीब चार बजे दो बदमाश चेहरे पर मास्क लगाये हुये ग्राहक के तौर पर जूलरी शॉप में दाखिल हुये थे। उस वक्त शॉप में जूलर मोहित कोठारी अकेले ही थे। मौका देखकर दोनों आरोपियों ने जूलर को डराना – धमकाना शुरु कर दिया। एक बदमाश ने रिवॉल्वर दिखाकर जूलर कोठारी को धमकाने की कोशिश की लेकिन कोठारी दोनों बदमाशों से भिड़ गये। उन्होंने लोहे की छड़ से बदमाशों को पीटना शुरु कर दिया। जूलर की ओर से इस तरह से अप्रत्याशित प्रतिरोध के चलते दोनों बदमाश घबरा गये और मौके से भागने लगे। भागते हुये दोनों ने जूलर कोठारी का मोबाइल ले लिया और वहां से फरार हो गये। सारी वारदात सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। मीरा रोड पुलिस (Police) में यह मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी का दावा कर रही है। खास बात यह है कि कुछ ही दिन पहले भायंदर में इसी तरह की एक वारदात हुई थी।
Editorial

Editorial

Next Story