✕
एचएस प्रणय ने रचा इतिहास
By EditorialPublished on
भारत के स्टार शटलर एच एस प्रणय (India's star shuttler HS Prannoy) ने मलेशिया (Malaysia) के कुआलालुम्पुर (Kualalumpur) में खेले जा रहे मलेशिया मास्टर्स (Malaysia masters) में गोल्ड मेडल जीत (Win Gold Medal) इतिहास रच दिया। प्रणय ने फाइनल मुकाबले में चीन के वेंग होंगयांग को तीन गेम में 21-19, 13- 21 और 21-18 से 2 में हरा कर जीत हासिल की। दोनों के बीच मुकाबला 94 मिनट तक चला। प्रणय साइना नेहवाल और पीवी सिंधु के बाद मलेशिया मास्टर्स चैंपियनशिप जीतने वाले तीसरे भारतीय वन गए है। साथ ही मेस सिंगल्स कैटेगरी में जीतन

x
कुआलालम्पुर : भारत के स्टार शटलर एच एस प्रणय (India's star shuttler HS Prannoy) ने मलेशिया (Malaysia) के कुआलालुम्पुर (Kualalumpur) में खेले जा रहे मलेशिया मास्टर्स (Malaysia masters) में गोल्ड मेडल जीत (Win Gold Medal) इतिहास रच दिया। प्रणय ने फाइनल मुकाबले में चीन के वेंग होंगयांग को तीन गेम में 21-19, 13- 21 और 21-18 से 2 में हरा कर जीत हासिल की। दोनों के बीच मुकाबला 94 मिनट तक चला। प्रणय साइना नेहवाल और पीवी सिंधु के बाद मलेशिया मास्टर्स चैंपियनशिप जीतने वाले तीसरे भारतीय वन गए है। साथ ही मेस सिंगल्स कैटेगरी में जीतने वाले पहले भारतीय बने। इस सीजन यह प्रणय का पहला मेडल है।
भारत ने चार बार जीती चैंपियनशिप
प्रणय के साथ ही भारत को चैंपियनशिप (Championship) में अब 4 बार जीत मिल गई है। पहली बार मेंस सिंगल्स में गोल्ड आया। वहीं, तीन बार विमेंस सिंगल्स में भारत को गोल्ड मिला है। 2 बार पीवी सिंधु और एक बार साइना नेहवाल ने चैंपियनशिप में जीत हासिल की।
सेमीफाइनल में वॉकओवर मिला
प्रणय ने शनिवार को सेमीफाइनल में इंडोनेशिया (Indonesia) के क्रिस्टियन अदीनाता के खिलाफ वॉकओवर मिला। मैच के दौरान एडिनाटा के घुटने में चोट आ गई। पहले सेट के दौरान प्रणय 19-17 से आगे चल रहे थे। इस दौरान एडिनाटा का वाएं घुटना मुड़ गया और उनके घुटने में चोट आ गई।
भारत के एचएस प्रणय मलेशिया में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने दुनिया के नंबर 6 चाउ टीएन चेन, मौजूदा ऑल इंग्लैंड चैंपियन ली शी फेंग और मैड्रिड मास्टर्स 2023 के विजेता केंटा निशिमोतो को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।
सिंधु सेमीफाइनल में हारी
भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) सैमीफाइनल में हार गई। शनिवार को विमेंस सिंगल्स के मुकाबले में उन्हें दो सेट में लगातार हार का सामना करना पड़ा। उन्हें इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिसाका ने पहले सेट में 14-21 से हराया और फिर दूसरे सेट में 17-21 से शिकस्त दी। इसके साथ ही लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत और मालविका बंसोड़ को क्रमश राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल्स और राउंड ऑफ 32 में हार का सामना करना पड़ा।
दुनिया के 84 शटलर्स ने सिंगल्स में लिया था हिस्सा
मलेशिया मास्टर्स में दुनियाभर के 84 शटलर्स ने हिस्सा लिया था। वहीं, इसमें 108 डबल्स टीमें भी शामिल थी। मलेशिया मास्टर्स की शुरुआत 2009 में हुई थी और तब से यह हर साल मलेशिया के अलग- अलग वेन्यू पर खेला जाता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
