Pratahkal - News Update - Gas cylinder explosion

डोंबिवली : डोंबिवली (Dombivali) पूर्व में एक घर में दोपहर के वक्त खाना बनाते समय अचानक गैस रिसाव के कारण सिलेंडर विस्फोट (Cylinder explosion) की दुर्घटना की खबर है। गैस सिलेंडर में विस्फोट की यह वारदात डोंबिवली पूर्व में सांगर्ली इलाके में रामश्याम बिल्डिंग की दुसरी मंजिल पर एक फ्लैट में हुई है। इस हादसे में किचन में खाना बना रही महिला ७० फीसदी जल गई है। उसे बचाने के लिये गये हनुमंत भी २० फीसदी जल गये । दोनों को ईलाज के लिये डोंबिवली के प्राइवेट अस्पताल (Private hospital) में भर्ती कराया गया है। हादसे में जखमी हुये दोनों पीड़ितों के नाम रोशनी बिष्णोई (38) और हनुमान बिष्णोई (28) हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की दोपहर 11.30 बजे के करीब सांगर्ली इलाके में बिष्णोई के घर में सिलेंडर से गैस रिसाव होने से यह हादसा हुआ है। हादसे के कारण उनके घर में आग लग गई। हादसे के समय घर में मौजूदा दो लोग बुरी तरह जल गये हैं। स्थानीय लोगों ने तत्काल कोशिश कर आग पर नियंत्रण कर लिया जिससे और अधिक नुकसान नहीं हुआ। रोशनी नामक महिला हालांकि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई है। बदन पर के कपड़ों पर आग पकड़ने से वे 70 फीसदी जल गई हैं।
Next Story