✕
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश
By EditorialPublished on
जिस मुद्दे पर विपक्ष नई संसद भवन के उद्घाटन को भाजपा की राजनीति से जोड़ रहा था, उसका दांव उलटा पड़ गया है। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि नई संसद भवन का उद्घाटन प्र.म. के बजाय राष्ट्रपति को करना चाहिए, इस मुद्दे पर विपक्ष के तकरीबन 20 दलों ने उद्घाटन कार्यक्रम का विरोध किया। विपक्ष का यह दांव तब भारी पड़ गया जब राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) का संदेश पढ़कर सुनाया।

x

नई दिल्ली : जिस मुद्दे पर विपक्ष नई संसद भवन के उद्घाटन को भाजपा की राजनीति से जोड़ रहा था, उसका दांव उलटा पड़ गया है। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि नई संसद भवन का उद्घाटन प्र.म. के बजाय राष्ट्रपति को करना चाहिए, इस मुद्दे पर विपक्ष के तकरीबन 20 दलों ने उद्घाटन कार्यक्रम का विरोध किया। विपक्ष का यह दांव तब भारी पड़ गया जब राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) का संदेश पढ़कर सुनाया। राष्ट्रपति का संदेश पढ़ते हुए उन्होंने पढ़ा कि इस बात का संतोष है कि नए संसद भवन का उद्घाटन प्र.म. नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा कि इस बात का संतोष है कि नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। संसद का नया भवन नीतियों के माध्यम से हासिए पर पड़े हुए लोगों समेत सभी देशवासियों की आवश्यकताओं का सक्रियता से समाधान सुनिश्चित करेगा । ये लोकतंत्र का पालना है। हमारा देश लोकतांत्र के वैश्विक फैलाव के संरक्षण में सहायक रहा है। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण ने कहा कि नया संसद भवन सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। गौरवशाली भवन नया इतिहास लिखेगा। नई संसद गुलामी की मानसिकता से मुक्ति का प्रतीक है। देश के हर कोने से लाई गई संस्कृति की भव्यता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया 75 रूपए का सिक्का :
नई संसद भवन के उद्घाटन (Inauguration of the new Parliament House) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय डाक विभाग के स्मारक डाक टिकट जारी किया। इसके बाद उन्होंने भारतीय वित्त विभाग द्वारा तैयार किए गए 75 रूपये का सिक्का जारी किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
