Jodhpur Railway
जोधपुर : जोधपुर (Jodhpur) वासियों ने रेलवे की झोली भर दी है। जी बिल्कुल ठीक पढ़ा है आपने। झोली भी ऐसी भरी कि रिकॉर्ड बन गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में पिछले फाइनेंशियल ईयर (Financial year) में रिकॉर्ड तोड़ 2177 करोड रुपए की कमाई । यह कमाई पिछले साल की तुलना में 14ल ज्यादा है। मंडल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 2177 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड वार्षिक कमाई कर नए आयाम स्थापित किए हैं।
मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कमाई की दृष्टि से तो जोधपुर मंडल ने अपने सभी प्रमुख लक्ष्य पूरे किए ही हैं साथ ही उसने अत्याधुनिक विकास की दिशा में भी परचम फहराया है जिसमें विद्युतीकरण और दोहरीकरण जैसे कार्य सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि मंडल ने वर्ष 2022-23 के दौरान अपने हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 2177 करोड़ 34 लाख रुपए का वार्षिक राजस्व अर्जित किया है जो वित्तीय वर्ष 2021-22 की वार्षिक आय 1911 करोड़ रुपए से करीब 14न अधिक है। डीआरएम ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी माल ढुलाई से सर्वाधिक आय हुई है।
माल भाड़े से मिले 1300 करोड़ :
वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक (Senior Divisional Finance Manager) विक्रम सिंह सैनी ने बताया कि पिछले फाइनेंशियल ईयर में जो इनकम हुई उसमें सबसे ज्यादा माल भाड़ा से सर्वाधिक 1303 करोड़, यात्री आय से 643 करोड़, अन्य कोचिंग मद से 73 करोड़ व अन्य स्रोतों से 159 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ जो अब तक का सर्वाधिक है।
1 रुपए में से 32 पैसे बचाए
जोधपुर मंडल की वार्षिक कमाई का आकलन पीइआई पैरोमीटर से करते हैं तो एक रुपया कमाने के लिए 67.58 पैसे खर्च किए और 32.42 पैसे की बचत की। यानी सभी मदों में पर्याप्त व्यय के बाद प्रत्येक एक रुपए पर उसने 32.42 पैसे बचाए ।
नेपाल और बांग्लादेश तक गया माल इसलिए बढ़ी कमाई :
जोधपुर मंडल में सबसे ज्यादा कमाई माल लदान से हुई है। पिछली बार की तुलना इस बार 34 करोड़ रुपए अधिक कमाए हैं। जोधपुर से बांग्लादेश, आसाम व नेपाल माल लदान हुआ।
जैसलमेर के सोनू से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए लाइम स्टोन गया । मारवाड़ मूंडवा में मैसर्स अंबुजा सीमेंट लिमिटेड गति शक्ति मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल से सीमेंट व क्लिंकर का लदान शुरू होने से रेलवे की इनकम बढ़ी।

Editorial

Editorial

Next Story