Pratahkal - Jodhapur - Storm with a speed of 60 km in Jodhpur
जोधपुर : जोधपुर (Jodhpur) शहर में रविवार शाम 4-30 बजे तूफानी बारिश (Rain storm) का दौर शुरू हुआ। इससे करीब 1 घंटे पहले आंधी ने शहर में दस्तक दे दी थी । पोकरण फलोदी के रास्ते इस तूफान ने जोधपुर जिले में प्रवेश । इससे जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया। मौसम विभाग ने पहले ही जोधपुर सहित राजस्थान के 13 जिलों में अगले 4 दिन के लिए तूफानी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है।
60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाएं :
इस दौरान हवाओं की गति भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रही। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में तो यह गति से भी ज्यादा महसूस की गई। जिससे शहर में कई स्थानों पर पेड़ की टहनियां और होडिंग गिर गए।
बिजली गुल, लोग करते रहे इंतजार :
शहर के अधिकांश हिस्सों में आंधी शुरू होते ही बिजली गुल हो । तूफानी बारिश से कई जगह ट्रांसफार्मर खराब हुए तो कई बिजली के पोल भी उखड़ गए। बारिश थमने के बाद जोधपुर डिस्कॉम की टीम इनको दुरुस्त करने के लिए जुटी।
बादल गरजने और बिजली कड़कने पर खुद को बचाएं :
चार दिन तक रहने वाले इस तूफानी बारिश और आंधी के दौर में मौसम विभाग (Weather department) ने तेज बादल गरजने और बिजली कड़कने की चेतावनी भी दी है। इस दौरान किसी भी पेड़ की शरण लेने या खुले में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का उपयोग नहीं करने का भी सुझाव दिया है जिससे कि बिजली गिरने की घटनाओं को रोका जा सके।
Editorial

Editorial

Next Story