Pratahkal - Jaipur - Camp
जयपुर : सन टू ह्यूमन संस्था (Sun to Human Organization) की ओर से भवानी निकेतन परिसर सीकर रोड में 30 मई से आयोजित होने वाले नए दृष्टिकोण वाले शिविर (Camp) के लिए रविवार को आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं वहां की सुचारू व्यवस्था देख रहे साधको, सेवकों से शिविर के बारे में जानकारी ली। इस दौरान लोगों में रजिस्ट्रेशन के लिए व शिविर स्थल को देखने के लिए उत्साह देखा गया।
इंदौर से यहां पहुंची सन टू ह्यूमन प्रमुख परमालयजी की शिष्या गार्गी मां इस 10 वें शिविर में शरीर, मन और चेतना पर पहले दिन साधकों को मंच से संबोधित करेगी। इस दसवे शिविर में दस हजार (10000) से अधिक लोगों के आने की संभावना है। इसके अनुरूप ही शिविर स्थल पर व्यवस्थाएं की गई है। इसके बाद परमालयजी विशेष सत्र में साधकों को संबोधित करेंगे। इस मौके पर शिविर का संचालन देख रहे
संजय माहेश्वरी, परमानंद, कमल सोमानी, नरेंद्र वैद्य, आलोक तिजारिया, राजेश नागपाल सहित प्रमुख लोगों ने आयोजन स्थल पर बैठने की, ध्यान की, मंच की एवं आने वाले साधकों के लिए विशेष रूप से बनाए गए पांडाल को अंतिम रूप देने में अपना मार्गदर्शन दिया। आयोजन स्थल पर आए लगभग 500 वॉलिंटियर्स को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई ताकि शिविर मैं सभी काम सुचारु रुप से हो सके । आयोजन स्थल पर आए वॉलिंटियर्स तथा अन्य लोगों को विभिन्न प्रयोग भी कराए गए साथ ही एल्कलाइन नाश्ते के लिए बनाएं विशेष पांडाल की व्यवस्था भी सुचारू करने में मदद की। मीडिया प्रभारी राजेश नागपाल ने बताया कि जीवन में बदलाव लेकर आने वाले नए दृष्टिकोण वाले शिविर के लिए रजिस्टेंस प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। विशेष परिस्थिति में ही अब रजिस्ट्रेशन की अनुमति दी जाएगी। 30 मई से 4 जून तक 6 दिवसीय शिविर में साधक जीवन से जुड़े अनेक पहलुओं के साथ ही अनेक महत्वपूर्ण सूत्रों से लाभान्वित होंगे।
शिविर के बारे में जानकारी देते हुए परमालयजी की शिष्या गार्गी मां ने बताया कि सम्यक आहार, सम्यक व्यायाम और सम्यक ध्यान के सूत्रों को यदि समझकर उसे आचरण में लाया जाए तो तमाम प्रकार की व्याधियों से तो मुक्ति मिलती ही है, साथ ही जीवन में सकारात्मक बदलाव से आनंदपूर्ण जीवन यात्रा शुरू हो जाती है। जो मनुष्य के वास्तविक लक्ष्य तक पहुंचने में सहायक बनती है। उन्होंने बताया कि परमालय जी से प्रेरित नए दृष्टिकोण वाले शिविरों से देश विदेश में लाखों लोग लाभान्वित हुए है। संजय महेश्वरी तथा नरेंद्र वैद्य ने बताया कि इस शिविर में शरीर मन और चेतना सभी पर एक साथ काम होता हैं। अनेक शक्तियों को जागृत किया जाता है।
शिविर भवानी निकेतन सीकर रोड में सुबह दो घंटे का यह 6 दिवसीय शिविर 6:00 से 8:00 तक आयोजित होगा । मीडिया प्रभारी राजेश नागपाल ने बताया कि आगामी 30 मई से 4 जून तक होने वाला शिविर पूर्णता निशुल्क होगा, लेकिन इसके लिए पंजीयन की अनिवार्यता रखी गई है। साधकों को एंट्री कार्ड लेना अनिवार्य है। शिविर को लेकर जयपुर शहर में अब तक लगभग 800 डेमो शिविर आयोजित किए गए हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया विशेष आग्रह के साथ ही अभी जारी है।
मीडिया प्रभारी राजेश नागपाल के अनुसार पहले के तीन दिन के शिविर को मां गार्गी संबोधित करेगी। इस दौरान पहले 3 दिन शरीर की शक्तियों को जगाने का काम होगा, बाद के 3 दिन संन टू ह्यूमन के सूत्रधार परम पूज्य परमालयजी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इन 3 दिनों में ब्रेन के शक्तियों को जगाने एवं मन विचार विश्वास तथा चेतन अवचेतन शक्तियों को जगाने पर काम होगा। छोटे छोटे सूत्रों और प्रयोगों के माध्यम से शिविर में यह बताया जायेगा कि हम तमाम प्रकार की बीमारियो डायबिटीज, बीपी, थायराइड, अस्थमा, अर्थराइटिस, माइग्रेन हृदय रोग, डिप्रेशन आदि अनेकानेक बीमारियों को कैसे दूर कर सकते है, बढ़ा हुआ वजन ज्यादा भोजन ग्रहण करके भी आसानी से कम किया जा सकता है। आयोजको द्वारा इस शिविर में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।
विशेष नाश्ता सभी के लिए रहेगा निःशुल्क
आयोजन के मीडिया (Media) प्रभारी राजेश नागपाल ने बताया इस 6 दिवसीय शिविर में रोजाना भाग लेने वाले साधकों को 15 से 20 आइटम का ऊर्जावान एल्काइन नाश्ता भी निःशुल्क दिया जाएगा। आयोजकों ने बताया शिविर में 10,000 से 15000 लोगों के आने की संभावना है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेने की अपील की है।
Editorial

Editorial

Next Story