Pratahkal - Jaipur - BJP will go to the shelter of farmers
जयपुर : राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) के मद्देनजर अब भाजपा के किसान मोर्चा ने भी कमर कस ली है। किसान मोर्चा (Kisan Morcha) अगले माह गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में किसानों के घर जाकर गहलोत सरकार (Gehlot government) के खिलाफ माहौल तैयार करेगा। एक ओर जहां किसान मोर्चा के पदाधिकारी इस दौरान गांवों में प्रवास करेंगे वहीं आने वाले समय में किसानों की आवाज बनाने के लिए किसान मोर्चा एक हजार कार्यकर्ताओं टीम तैयार करेगा। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावो (Assembly elections) के मुद्देनजर पार्टियों ने अलग-अलग वर्गों को साधने के लिए अभी से ही रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इस बार सभी पार्टियों का फोकस किसानों पर है। किसानों को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा के किसान मोर्चे ने अभी से रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। भाजपा
(BJP)
के किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अगले महीने में प्रदेश के गांव-गांव ढाणी- ढाणी जाकर प्रवास करेंगे। वे किसानों के घर-घर दस्तक देकर गहलोत सरकार के खिलाफ माहौल तैयार करेंगे। इस दौरान किसानों को गहलोत सरकार के वादे और वादाखिलाफी से अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही मोदी सरकार की ओर से पिछले 9 बरसों के दौरान किसानों के लिए गए कार्यों की जानकारी भी दी जाएगी।
कर्जमाफी को लेकर गहलोत सरकार पर पहले दिन से हमलावर है भाजपा
भाजपा कर्जमाफी को लेकर राज्य सरकार पर पहले दिन से हमलावर है। किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि राज्य सरकार (State government) ने किसानों को राहत देने की बजाए पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की ओर से 833 रूपये प्रति माह बिजली के बिल में जो राहत दी जा रही थी उसे 27 महीने तक रोक लिया। फिर 1000 रूपये प्रति माह के प्रलोभन की बात करती है।
10 हजार किसान परिवारों से संपर्क साधा जाएगा
किसान मोर्चे की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन कुल्हरी ने बताया कि किसान मोर्चा और इसकी महिला पदाधिकारी भी गांव-गांव ढाणी-ढाणी में जाकर किसानों को जागरूक करेंगी। उन्होंने बताया कि किसान मोर्चे ने प्रदेश के 10 हजार किसान परिवारों से संपर्क साधने की रणनीति (Strategy) तैयार की है। इसके लिए एक हजार कार्यकर्ताओं टीम बनाई जा रही है। इसमें 200 कार्यकर्ता ऐसे बनाए जाएंगे जो किसानों की आवाज बनेंगे।
महिला कार्यकर्ताओं की भी विशेष भूमिका होगी
किसान मोर्चा इस अभियान के दौरान किसानों को पिछले 60 साल बनाम मोदी सरकार (Modi government) के नौ साल के दौरान उनके लिए किए गए कार्यों से अवगत कराएगा। इसमें सॉइल हैल्थ कार्ड और किसान सम्मान निधि समेत किसानों से जुड़ी अन्य योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा के इस अभियान में महिला कार्यकर्ताओं की भी विशेष भूमिका रहने वाली है।

Editorial

Editorial

Next Story