✕
सोने का हार बेचने का झांसा देकर एक लाख की ठगी
By EditorialPublished on
लोअर परेल स्टेशन (Lower Parel Station) के बाहर एक स्टॉल चलानेवाले चर्मकार के साथ नकली गोल्ड जूलरी (Gold jewelery) के जरिये एक लाख रुपये की ठगी का मामला उजागर हुआ है। पुलिस (Police) ने दो आरोपियों (Accused) के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है।

x
मुंबई : लोअर परेल स्टेशन (Lower Parel Station) के बाहर एक स्टॉल चलानेवाले चर्मकार के साथ नकली गोल्ड जूलरी (Gold jewelery) के जरिये एक लाख रुपये की ठगी का मामला उजागर हुआ है। पुलिस (Police) ने दो आरोपियों (Accused) के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, 3 मई को दोनों आरोपियों ने चर्मकार धनाजी चव्हाण (Dhanaji Chavan) से संपर्क किया और बताया कि महालक्ष्मी रेलवे क्वार्टर्स तोडक कार्रवाई के दौरान उन्हें सोने और चांदी के सिक्के और गहने मिले हैं। उन्होंने चव्हाण को 1903 का एक चांदी का सिक्का दिखाया और जांच करने को कहा। चव्हाण ने एक जूलर से इसकी जांच कराई तो सिक्का असली चांदी का निकला। आरोपियों ने चव्हाण को बताया कि वे उन गहनों में से एक सोने का हार पांच लाख रुपये में बेचना चाहते हैं और उन्हें एक लाख रुपये की तत्काल आवश्यकता है। आरोपियों के मुताबिक, उनमें से आरोपी को अपनी बहन की शादी के लिये पैसों की जरूरत थी। उन्होंने चव्हाण से हार के पांच लाख रुपये मांगे और हार बेचने पर होनेवाला ऊपर का मुनाफा रखने के लिये कहा। साथ ही एक लाख रूपये एडवांस की भी मांग की। अगले दिन चव्हाण ने दोनों को एक लाख रुपये एडवांस देकर वह सोने का हार ले लिया। आरोपियों ने चव्हाण को अपने आधार कार्ड (Aadhar card) की कॉपी और मोबाइल नंबर भी दिये। बाद में जब चव्हाण ने जूलर के यहां हार की जांच की तो हार नकली निकला। आरोपियों के मोबाइल नंबर भी बंद थे। ठगी का अहसास होते ही चव्हाण ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
Next Story
Related News
X

