Pratahkal-Udaipur-Mann Ki Baat-100 Rupees Coin
उदयपुर । आकाशवाणी पर प्रधानमंत्री के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात (Mann Ki Baat) के 100वें एपिसोड के अवसर पर भारत सरकार की ओर से जारी 100 रुपए का सिक्का (100 Rupees Coin) उदयपुर (Udaipur) पहुंचा। शहर के करेंसी मेन डॉ. विनय भाणावत ने बताया कि यह सिक्का चतुर्थक मिश्रधात जिसमें 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत ताम्बा, 5 प्रतिशत निकल और 5 प्रतिशत जस्ता से बना है। बाह्य व्यास 44 मिलीमिटर है व वजन 35 ग्राम है। यह सिक्का भागवत क संग्रह में मौजूद है।

Next Story