Pratahkal- Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai Bachchan-Hindi Cinema

मुंबई (प्रा.सं.) । हिंदी सिनेमा (Hindi Cinema) के टैलेंटेड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर नहीं, बल्कि एक लविंग और सपोर्टिव हसबैंड भी हैं। वह अपनी लेडी लव ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की तारीफ और उन्हें मोटिवेट करने में हमेशा आगे रहते हैं। हाल ही में, एक्टर ने 'पोन्नियिन सेल्वन-2' में अपनी वाइफ ऐश्वर्या की परफॉर्मेंस पर रिएक्शन दिया है । हाल ही में, ऐश्वर्या राय वच्चन मणि रत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' में दिखाई दी थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई तो की ही, साथ ही ऐश्वयों की परफॉर्मेंस की भी खूब तारीफ हुई। अब अभिषेक ने भी अपनी पत्नी ऐश्वर्या की प्रशंसा की है। अभिषेक बच्चन ने 'पोन्नियिन सेल्वन 2' में अपनी पत्नी ऐश्वर्या की परफॉर्मेंस को उनके करियर का सबसे 'बेस्ट परफॉर्मेंस' बताया है। उन्होंने ये भी कहा है कि वह अपनी बीवी पर गर्व महसूस करते हैं। 'दसवी' एक्टर ने कहा- "मैंने उनसे कहा था कि, मुझे लगता है कि बतौर एक्टर ये उनका अब तक का वेस्ट काम था। इस तरह की कठिन भूमिका निभाना एक उपलब्धि है और जिस तरह उन्होंने इसे किया, वह बहुत शानदार था। मुझे उन पर बहुत गर्व है।" मणि रत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 1' साल 2022 में रिलीज हुई थी ।

Editorial

Editorial

Next Story