Pratahkal-Mumbai-Maharashtra-CM Eknath Shinde-Deputy CM Devendra Fadnavis

मुंबई ( कार्यालय संवाददाता) । मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) की शिवसेना (Shiv Sena) के सांसद गजानन कीर्तिकर (MP Gajanan Kirtikar) के बयानों पर पर्दा डालते हुए भाजपा (BJP) नेता व राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर शिंदे सेना से कोई चर्चा नहीं हुई है। जब चर्चा होगी, तो उसकी जानकारी दी जाएगी। फडणवीस ने सफाई दी कि भाजपा और शिवसेना के बीच किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। गौरतलब है कि शिंदे सेना के सांसदों ने हाल ही में एक बैठक आयोजित की थी। इसमें उन्होंने लोकसभा की 22 सीटों पर दावा किया । उद्धव सेना से अलग होकर शिंदे खेमे में शामिल होने वाले 13 सांसदों को उनकी संबंधित सीटों पर बरकरार रखे जाने को लेकर चर्चा हुई।
शेष 5 सीटों के साथ ही शिंदे गुट ने रायगढ़, शिरूर, औरंगाबाद और अमरावती पर भी अपना दावा किया है। शिंदे सेना के सांसद गजानन कीर्तिकर ने आरोप लगाया कि भाजपा शिंदे गुट के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को देने की बात तक कही । कीर्तिकर के बयान को शिंदे सेना और भाजपा में फूट के तौर पर देखा जा रहा है।
  • टेंशन मत लो
शुक्रवार को अहमदनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए फडणवीस ने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है, इसलिए टेंशन मत लो। कीर्तिकर के बयान के बाबत पूछने पर फडणवीस ने कहा कि कीर्तिकर ने ऐसी कोई बात नहीं कही है। ये पूरी खबर बेबुनियाद है। सीटों के बंटवारे को लेकर किसी से भी कोई चर्चा ही नहीं हुई। जब होगी तो आपको बताया जाएगा। हमारी युति में कोई विवाद नहीं है।
  • चिंता करने की जरूरत नहीं : शिंदे
लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर हुई चर्चा के बाबत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि शिवसेना और भाजपा बहुत पुराने दोस्त हैं। सब व्यवस्थित होगा, किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Editorial

Editorial

Next Story