✕
महंगाई राहत कैम्प : संरक्षक की भूमिका निभा हर परिवार को राहत दे रही सरकार
By EditorialPublished on
राज्य सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्पों (Mehngai Rahat Camp) में आमजन को आसानी से 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। महंगाई से तत्काल राहत देने वाली इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर लाभार्थी भी कह रहे हैं कि योजनाओं का लाभ प्राप्त करना इतना आसान कभी नहीं रहा। पहली बार सरकार इस तरह के कैम्प लगाकर हर घर तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कर रही है। एक तरह से सरकार संरक्षक की भूमिका निभाकर प्रदेशवासियों को राहत देने का कार्य कर रही है। बढ़ती महंगाई से त्रस्त आम लोग इन कैम्पों में योजनाओं के लाभ

x

जयपुर (का.सं.) । राज्य सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्पों (Mehngai Rahat Camp) में आमजन को आसानी से 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। महंगाई से तत्काल राहत देने वाली इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर लाभार्थी भी कह रहे हैं कि योजनाओं का लाभ प्राप्त करना इतना आसान कभी नहीं रहा। पहली बार सरकार इस तरह के कैम्प लगाकर हर घर तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कर रही है। एक तरह से सरकार संरक्षक की भूमिका निभाकर प्रदेशवासियों को राहत देने का कार्य कर रही है। बढ़ती महंगाई से त्रस्त आम लोग इन कैम्पों में योजनाओं के लाभ की गारंटी पाकर सुकून महसूस कर रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सामने आ रहे लोगों के अनुभवों में यह सुकून स्पष्ट नजर आ रहा है।
- शिव शक्ति को होगी घर चलाने में सहूलियत
बूंदी जिले के जाखमूंड निवासी शिव शक्ति सिंह अपने 4 सदस्यों वाले परिवार को पालने के लिए दूसरों के खेतों मे मजदूरी करने को मजबूर है 7 उन्होंने बताया कि जब उन्हें कैम्प के बारे में जानकारी मिली तो वे तुरंत अपना रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंचे। उनका 4 योजनाओं मे पंजीकरण किया गया। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना और मुख्यमंत्री कामधेनु शु योजना के गारंटी कार्ड पाकर शिव शक्ति खुश हैं। वे कहते हैं कि घर में कमाने वाले इकलौते सदस्य होने के कारण उन्हें बच्चों की पढ़ाई, घर खर्च, बीमारी का खर्च उठाने में बेहद दिक्कतें आती थीं। अब योजनाओं का लाभ मिलने से घर चलाने में सहूलियत होगी।
- गारंटी कार्ड मिले तो खिला कमला का चेहरा
धौलपुर जिले के पंजपुरा निवासी कमला देवी को कंचनपुर में आयोजित कैम्प में एक साथ 7 योजनाओं का लाभ मिला। गारंटी कार्ड मिले तो उनका चेहरा खिल उठा । खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि एक ही जगह पर 7 योजनाओं का लाभ मिलना उनके लिए सुखद अनुभूति है। अधिक महंगाई से जीवनयापन में होने वाली विभिन्न समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे हो गया। योजनाओं के लाभ से आर्थिक सम्बल मिलेगा और घर चलाना आसान होगा। वहीं, 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा एवं 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर मिलने से वे अप स्वास्थ्य और इलाज सम्बन्धी चिन्ताओं से भी मुक्त हो गई हैं।
- विमला देवी के जीवन की राह हुई आसान
बीकानेर निवासी विमला देवी व उनके पति लूणाराम वरिष्ठ नागरिक हैं। पति-पत्नी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने से अब वे कोई कार्य नहीं कर पाते। उनके चार लड़कियां व एक लड़का है। लड़का श्रमिक है और उसकी आय अत्यंत कम होने से घर में आर्थिक संकट बना रहता है। राजस्थानी भाषा अकादमी परिसर में संचालित कैम्प में रजिस्ट्रेशन करवाने पर विमला देवी को एक साथ 7 योजनाओं व लूणाराम को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ मिला। अब उन्हें हर महीने 100 यूनिट तक निःशुल्क बिजली, निःशुल्क फूड पैकेट, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा तथा दो दुधारू पशुओं का बीमा के साथ ही पति-पत्नी को 1000-1000 रुपए प्रतिमाह पेंशन मिलने की गारंटी भी मिल गई है। विमला देवी ने कहा कि इतनी सारी मददगार योजनाओं के कारण अब उनके जीवन की राह आसान हो जाएगी।
- जीवणराम को मिला पेंशन का सहारा
अजमेर जिले की कालेसरा ग्राम पंचायत में आयोजित कैम्प में रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे जीवणराम ने बताया कि 7 वर्षो से उनका पेंशन सत्यापन नहीं हो पा रहा है। परिवार में वे इकलौते सदस्य हैं और जीवनयापन का कोई सहारा नहीं है। कैम्प में काफी प्रयास के बाद भी जब उनका पेंशन सत्यापन नहीं हो पाया तो उपस्थित युवा मित्रों ने फेस एप के माध्यम से पेंशन सत्यापन किया। अब जीवणराम को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। सत्यापन की इस प्रक्रिया से लाभान्वित होने वाले जीवणराम पीसांगन उपखण्ड क्षेत्र के पहले व्यक्ति हैं। उन्होंने अत्यन्त खुशी जाहिर करते हुए कैम्प आयोजन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
