✕
कलेक्टर को डंपर से कुचलने की कोशिश
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र (Maharashtra) के बीड (Beed) जिले में रेत माफियाओं (Sand Mafia) के हौसले बुलंद हैं। वे कलेक्टर को मारने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया देखने को मिला, जब अवैध खनन कर रेत ले जा रहे एक डंपर ट्रक चालक ने पीछा कर रही जिला कलेक्टर की कार को टक्कर मारकर उन्हें कुचलने की कोशिश की। हालांकि, वह इसमें कामयाब नहीं हो पाया। बीड जिले के गेवराई Gevrai) तालुका में हुई इस घटना में कलेक्टर दीपा मुधोल-मुंडे (Deepa Mudhol Munde) की कार भी रेत में फंस गई, जब डंपर के चालक ने उसे अचानक सड़क पर उतार दिया। उ

x

मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) के बीड (Beed) जिले में रेत माफियाओं (Sand Mafia) के हौसले बुलंद हैं। वे कलेक्टर को मारने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया देखने को मिला, जब अवैध खनन कर रेत ले जा रहे एक डंपर ट्रक चालक ने पीछा कर रही जिला कलेक्टर की कार को टक्कर मारकर उन्हें कुचलने की कोशिश की। हालांकि, वह इसमें कामयाब नहीं हो पाया। बीड जिले के गेवराई Gevrai) तालुका में हुई इस घटना में कलेक्टर दीपा मुधोल-मुंडे (Deepa Mudhol Munde) की कार भी रेत में फंस गई, जब डंपर के चालक ने उसे अचानक सड़क पर उतार दिया। उनका पुलिस गार्ड भी ट्रक को रोकने के प्रयास में उस पर चढ़ गया। एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने डंपर चालक को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार (Arrested) किया। अधिकारी ने बताया, ''जिला कलेक्टर अपने सरकारी वाहन में अपने अंगरक्षक के साथ औरंगाबाद (Aurangabad) से बीड आ रही थीं तो उन्होंने धुले-सोलापुर राजमार्ग पर गेवराई के माडलमोही गांव के पास बालू लदे एक डंपर को देखा। डंपर में नंबर प्लेट नहीं थी।''
- कलेक्टर ने डंपर का किया पीछा
अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर ने अपनी कार के चालक से डंपर को रोकने की कोशिश करने को कहा। इसके बाद कार चालक ने डंपर चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद कलेक्टर ने ड्राइवर से कहा कि वह अपनी कार को ट्रक के आगे ले जाए, ताकि वह रुक जाए, लेकिन जब ड्राइवर ने ऐसा किया तो डंपर चालक ने अपने वाहन की गति बढ़ा दी और कलेक्टर की कार को टक्कर मारने की कोशिश की। अधिकारी ने कहा कि कार को टक्कर होने से बचा लिया गया, क्योंकि वह तेजी से आगे बढ़ गई। इसके बाद कलेक्टर ने ड्राइवर को रेत से भरे वाहन का पीछा करते रहने को कहा। करीब एक किमी चलने के बाद डंपर चालक ने अचानक सड़क पर बालू उतार दिया, जिससे अधिकारी की कार उसमें फंस गई।
- मौके से फरार हुआ डंपर चालक
पुलिस अधिकारी ने कहा कि कलेक्टर के अंगरक्षक अंबादास पावने डंपर की तरफ दौड़े और चालक की तरफ से उस पर सवार हो गए, लेकिन उसके चालक ने गार्ड को धमकाया और गाड़ी चलाता रहा। करीब तीन किमी के बाद डंपर चालक ने वाहन को रोका और मौके से फरार हो गया।
- आरोपी चालक गिरफ्तार
मुधोल-मुंडे की कलेक्टर ने कहा कि उन्होंने बीड के पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। स्थानीय अपराध शाखा के अधिकारियों ने डंपर चालक प्रकाश कोकरे को गिरफ्तार कर उसके वाहन को जब्त कर लिया।

Editorial
Next Story
Related News
X
