✕
सरकारी कर्मचारी रहते ब्याज माफिया बनी कांकरिया गिरफ्तार
By EditorialPublished on
सरकारी नौकरी करते हुए आदतन अपराधियों के साथ मिलकर जमीनों पर कब्जे करने और लोगों को भारी-भरकम ब्याज पर पैसे देने की मुख्य आरोपी हेमलता कांकरिया को जोधपुर पुलिस (Jodhpur Police) ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार (Kankaria Arrested) कर लिया है। जोधपुर जिले की महामंदिर थानाधिकारी मुक्ता पारिक ने बताया कि गीत लक्ष्मी कॉलोनी 26 सीबी निवासी हेमलता कांकरिया पत्नी निरंजन मोगरा को जमीन धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया।

x

उदयपुर. नगर संवाददाता | सरकारी नौकरी करते हुए आदतन अपराधियों के साथ मिलकर जमीनों पर कब्जे करने और लोगों को भारी-भरकम ब्याज पर पैसे देने की मुख्य आरोपी हेमलता कांकरिया को जोधपुर पुलिस (Jodhpur Police) ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार (Kankaria Arrested) कर लिया है। जोधपुर जिले की महामंदिर थानाधिकारी मुक्ता पारिक ने बताया कि गीत लक्ष्मी कॉलोनी 26 सीबी निवासी हेमलता कांकरिया पत्नी निरंजन मोगरा को जमीन धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया। 2 अगस्त 2021 में अजीत कॉलोनी रातानाड़ा जोधपुर निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र नारायण सिंह ने हेमलता कांकरिया, कालूलाल गमेती, शंकरलाल ढोली और नरेश बोल्या के खिलाफ रिपोर्ट दी थी कि हेमलता से उसने उधार राशि ली थी। इसके एवज में उसकी बीजेएस कॉलोनी स्थित भूखंड के दस्तावेज हेमलता के पास रखे थे। हेमलता को उधार ली राशि वापस लौटाने के बाद भी जमीन के दस्तावेज नहीं दिए। इसके बाद नरेश बोल्या के नाम पर रजिस्ट्री करवा दी। इस पर हेमलता कांकरिया पर रजिस्ट्री में धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया है। इस मामले की जांच एसीपी सेंट्रल लाभूराम ने की। एफएसएल जांच में पता चला था कि महिला ने रजिस्ट्री के दौरान फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे। साथ ही हस्ताक्षर और सील भी नकली लगवाई थी। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

Editorial
Next Story
Related News
X
