✕
''द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' के ट्रेलर रिलीज होते ही मचा बवाल
By EditorialPublished on
हिन्दी फिल्म 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' (The Diary of West Bengal) का ट्रेलर रिलीज (Trailer Release) हो गया। इसके सामने आते ही बवाल मच गया है। फिल्म के निर्देशक को पश्चिम बंगाल पुलिस (West Bengal Police) ने लीगल नोटिस दिया है। फिल्म के जरिये बंगाल को बदनाम करने की कोशिश का आरोप लगाया है। ऐसे में अब डायरेक्टर सनोज मिश्रा का बयान सामने आ गया है। उन्होंने पूरे मामले पर सफाई दी है। साथ ही कहा कि ममता सरकार (Mamta Sarkar) उनकी गिरफ्तारी करा सकती है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर ये साफ है की फिल्म पूरी तरह से ममता बनर्

x

मुंबई । हिन्दी फिल्म 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' (The Diary of West Bengal) का ट्रेलर रिलीज (Trailer Release) हो गया। इसके सामने आते ही बवाल मच गया है। फिल्म के निर्देशक को पश्चिम बंगाल पुलिस (West Bengal Police) ने लीगल नोटिस दिया है। फिल्म के जरिये बंगाल को बदनाम करने की कोशिश का आरोप लगाया है। ऐसे में अब डायरेक्टर सनोज मिश्रा का बयान सामने आ गया है। उन्होंने पूरे मामले पर सफाई दी है। साथ ही कहा कि ममता सरकार (Mamta Sarkar) उनकी गिरफ्तारी करा सकती है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर ये साफ है की फिल्म पूरी तरह से ममता बनर्जी सरकार पर फोकस कर रही है। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में ही सीएए (CAA) और एनआरसी (NRC) का जिक्र हो रहा है। फिल्म में हिंदुओं (Hindu) के साथ हुए अन्याय की कहानी दिखाई जा रही है। फिल्म में रोहिंग्या और कट्टरपंथी समुदायों का भी जिक्र किया गया है।
- सनोज मिश्रा ने कहा- हो सकती है गिरफ्तारी
फिल्म के डायरेक्टर ने सनोज मिश्रा (Movie Director Sanoj Mishra) ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में बताया, 'मुझे ३० मई को कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) के सामने पेश होना है, मुझे ट्रैप के जरिए बुलाया जा रह है और मेरी गिरफ्तारी हो सकती है। मुझे सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ रही है। मैं गलत नहीं हूं। सिनेमेटोग्राफी की धाराएं लगाई गई है, ऐसे जैसे की मैं कोई आतंकवादी हुं। मैं कोई देशद्रोही नहीं हूं मैं एक डायरेक्टर हूं और लेखक हूं। सच्ची घटनाओं पर काम कर रहा हुं। वहां की राजनीति और वोट बैंक की पॉलिसी पर मेरी फिल्म है।'
- कानून का हो रहा दुरुपयोग
उन्होंने आगे कहा, 'बंगाल की सत्तधारी पार्टी के लोग चाहते है की सच्चाई बाहर नहीं आनी चाहिए , मुझ पर एफआईआर रजिस्टर किया है। मुझे बंगाल में ट्रैप कर फंसाया जा सकता है। जेल में मुझे टॉर्चर भी किया जायेगा। मुझे इसका कोई डर नहीं है। यह जो लड़ाई है सच्चाई सामने लाने की। मैं डरूंगा नहीं। गिरफ्तारी का डर नहीं है, लेकिन कानून का दुरुपयोग न करें। बहुत मामले हैं बंगाल में जिसमें कोई केस तक रजिस्टर नहीं होता है। मैंने फिल्म बनाई है २ घंटे की तो मुंबई तक धमक आ रहा है। सोचिए कितना डरे हुए है लोग। यह लोग चाहते हैं सच बाहर न आए। इन्होंने अपना काम शुरू कर दिया है।'
- सच पर आधारित है फिल्म
वो आगे बताते हैं, 'मैंने कोई प्रोपेगेंडा फिल्म नहीं बनाई है मैं कोई राजनेता थोड़ी हुं। मैं सिर्फ नाचने गाने वाली फिल्म नहीं बनाता। हम सिर्फ सच्चाई पर फिल्म बनाते हैं। हमारी फिल्म सच पर आधारित है। ममता बनर्जी का कोई रोल नहीं है। कोई किरदार नहीं है। उन पर फिल्म बनानी है तो उनसे इजाजत लेनी होगी। मैं पश्चिम बंगाल को टारगेट नहीं कर रहा हुं। दोनों पक्षों को फिल्म में रखा गया। बैलेंस फिल्म बनाई है इसलिए तो सेंसर बोर्ड ने फिल्म पास की है। फिल्म के प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर को भी नोटिस भेजा है। मैं कोर्ट जाऊंगा, लेकिन इस तरह की घटनाओं से क्रिएटिव कामों में चुनौती बढ़ जाती है।'

Editorial
Next Story
Related News
X
