Pratahkal - Udaipur - Udaipur Crime
उदयपुर : गुजरात (Gujarat) से एक स्कूटी पर अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रवाना होकर उदयपुर (Udaipur) में चैन स्नेचिंग करने में एक आरोपी को अजमेर की केन्द्रीय जेल से गिरफ्तार (Arrested) किया है। आरोपी इतना शातिर है कि यह अपने परिवार को होटल में ठहराकर कोरियर वाला बनकर पॉश कॉलोनियों में जाकर इस तरह से वारदातें करता है। आईपीएस (IPS) प्रशिक्षु प्रशांत किरण ने बताया कि 8 फरवरी को नारायण सिंह पुत्र रतनलाल निवासी 15 ए कंचन विहार सेक्टर 4 ने मामला दर्ज करवाय कि उसकी माताजी घर के अहाते में कुर्सी लगाकर बैठी थी। तभी एक अज्ञात व्यक्ति स्कूटर लेकर घर के बाहर आया और उसकी माताजी को कागज देने के बहाने बुलाया। उसकी माताजी ने कागज लेने से मना किया तो वह व्यक्ति फाटक खोलकर जबरन घर में घुस गया और झपट्टा मार कर माताजी के गले में पहनी हुई दो तोला वजनी चैन को छिन कर भाग गया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर थानाधिकारी रामसुमेर मीणा, एएसआई भैरूसिंह, कांस्टेबल रामजीलाल, किरण कुमार, मुकेश कुमार, लोकेश रायकवाल की टीम जांच कर रही रही थी कि इसी दौरान कोटा पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, जिसने पूछताछ में इस वारदात को भी करना बताया। जिसे बाद में अजमेर पुलिस गिरफ्तार कर ले गई। जहां से उदयपुर पुलिस टीम ने अजमेर केन्द्रिय कारागृह से इस आरोपी माछी किशोर मोहन भाई उर्फ अजय पुत्र हंसमुख भाई रणपुरिया निवासी कलाली फाटक के पास अटलादरा अक्षर टाउनशिप गोत्री जिला वडोदरा हाल 103 समृद्धि कॉम्पलेक्स गांधी फाटक नवसारी गुजरात को गिरफ्तार कर आरोपी से करीब 2 तोला सोने जैसी पीली धातु की एक चेन बरामद की। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गुजरात से स्कूटी पर पत्नी व बच्चों के साथ रवाना होकर उदयपुर आया। यहां पर एक होटल में ठहरा और दिन में पॉश कॉलोनियों में जाकर रैकी की, जहां पर महिला को अकेला देखकर घर के बाहर नेमप्लेट पढ़कर उसके नाम से एक पर्ची बना देता है और बाद में कोरियर वाला बनकर डाक देने के बहाने घर के बाहर जाकर महिला को बाहर बुलाता है। इस दौरान महिला के बाहर आने पर मौका देखकर चैन स्नेचिंग कर फरार हो जाता है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने उदयपुर में दो दिन में हिरणमगरी और सुखेर में वारदात की। यहां से वह नाथद्वारा चला गया, जहां पर प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। वहां से किशनगढ़ गया, जहां पर दो वारदात की और वहां से कोटा गया, जहां पर वारदात की। पुलिस
(Police)
के अनुसार आरोपी अव्वल दर्जे का बदमाश होकर चेन लूट की घटना करने का आदी है। आरोपी ने उदयपुर, अजमेर, कोटा एवं गुजरात में वारदात करना बताया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में 10 प्रकरण दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिससे ओर भी वारदातें खुलने की संभावना है।
हरिद्वार पाप धोकर आया और कोटा में पकड़ा गया
पुलिस के अनुसार आरोपी कोटा में वारदात करने के बाद वहां से हरिद्वार चला गया, जहां पर पूजा-अर्चना की और पुनः चेन स्नेचिंग के लिए कोटा आया गया, जहां पर पुलिस ने पकड़ लिया । आरोपी के साथ पुलिस ने इसकी पत्नी को भी पकड़ा। शातिर इतना है
कि यह मोबाईल भी साथ नहीं रखता है। पत्नी व बच्चों के साथ होने के कारण कोई शंका भी नहीं करता है।
Editorial

Editorial

Next Story