✕
फाम का व्यापारी एकता दिवस पर कार्यक्रम सम्पन्न
By EditorialPublished on
फेडरेशन ऑफ असोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र (Federation of Association of Maharashtra) द्वारा व्यापारी एकता दिवस पर बिडला मातुश्री सभागार मे फ़ॉम के अध्यक्ष जीतेन्द्र शाह की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम मे छत्रपति महाराज (Chhatrapati Maharaj) के शासनकाल में राजा और व्यापारी का संबध कैसा था, इस पर नाटक द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुत किया गया, जिसकी खूब सराहना हुई। इस दौरान फाम के 45 साल के इतिहास को डाक्यूमेंट्री के माध्यम से दिखाया गया।

x

मुंबई : फेडरेशन ऑफ असोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र (Federation of Association of Maharashtra) द्वारा व्यापारी एकता दिवस पर बिडला मातुश्री सभागार मे फ़ॉम के अध्यक्ष जीतेन्द्र शाह की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम मे छत्रपति महाराज (Chhatrapati Maharaj) के शासनकाल में राजा और व्यापारी का संबध कैसा था, इस पर नाटक द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुत किया गया, जिसकी खूब सराहना हुई। इस दौरान फाम के 45 साल के इतिहास को डाक्यूमेंट्री के माध्यम से दिखाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढा, फ़ॉम के अध्यक्ष जीतेन्द्र शाह एवं अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। राज्यपाल रमेश बैस ने अपने संबोधन में व्यापारी की महत्वता आर्थिक जगत में क्या है उस पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, व्यापार के बढने से ही देश का आर्थिक विकास होता है। व्यापारी कामधेनु और कल्प वृक्ष की तरह है जो मांगने पर सभी मनोकामना पूर्ण करते है। ऐसे व्यापारी को सुरक्षा प्रदान करना सरकार का दायित्व और जिम्मेदारी है। कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने कहा कि सरकार तक व्यापारी की आवाज पहुचाने का माध्यम बनूंगा और सरकार द्वारा जो भी कानून बनाये जायेंगे, उसमें व्यापारियों के प्रतिनिधियों की राय अवश्य ली जायेगी।
_202305271132162883.jpg)
फ़ॉम अध्यक्ष जीतेन्द्र शाह ने अतिथियों, विभिन्न स्थानो से आये फ़ॉम सदस्य, व्यापारी संगठन, पदाधिकारीगण आदि का आभार प्रकट किया। फाम के कार्यों में सहयोग करने वालों को राज्यपाल के हाथो सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फ़ाम का नया झंडा, नये सोवेनियर और फाम का एंथम भी लॉंच किया गया। अंत में फाम के सचिव ने आभार व्यक्त किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
