Pratahkal - News Update - Gurudarshan Yatra
मुंबई : ठाणे सिटी महिला मण्डल (Thane City Mahila Mandal) एवं युवक परिषद का एक दल आचार्य महाश्रमण के सम्मुख वापी पहुंचा। दल ने गीतिका के माध्यम से 1 महीने के ठाणे प्रवास का आग्रह किया। ठाणे सिटी युवक परिषद् अध्यक्ष अविनाश गोगड़ ने ठाणे भवन में प्रवास कर रही साध्वीवृन्द का संदेश प्रेषित किया। गुरुदेव ने कहा कि ठाणे क्षेत्र ध्यान में है समयानुसार निर्णय लिया जा सकेगा।साध्वी प्रमुखा,मुख्य मुनि, साध्वी वर्या एवं अन्य की दर्शन सेवा की गई। महिला मंडल अध्यक्ष अनिता धारीवाल ने ठाणे की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। गीतिका की रचना सरला भूतोड़िया ने की।
Next Story