✕
केंद्र सरकार पर संवैधानिक गरिमाओं को नष्ट करने का आरोप
By EditorialPublished on
जिला आदिवासी कांग्रेस (Congress) डूंगरपुर के नेतृत्व में जिला कलेक्टर (District Collector) को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में बताया कि देश के नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में देश के प्रथम नागरिक एवं सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित न करके केंद्र सरकार (Central government) भारत की सवैधानिक गरिमाओं को नष्ट कर रही है साथ ही देश में निवासरत अनुसूचित जनजाति को भी अपमानित कर रही है।

x

डूंगरपुर : जिला आदिवासी कांग्रेस (Congress) डूंगरपुर के नेतृत्व में जिला कलेक्टर (District Collector) को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में बताया कि देश के नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में देश के प्रथम नागरिक एवं सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित न करके केंद्र सरकार (Central government) भारत की सवैधानिक गरिमाओं को नष्ट कर रही है साथ ही देश में निवासरत अनुसूचित जनजाति को भी अपमानित कर रही है। ज्ञापन में मांग की गई कि केंद्र सरकार नए संसद भवन का उदघाटन महामहिम राष्ट्रपति से करावें । इस अवसर पर पूर्व विधायक लालशंकर घाटिया, आदिवासी जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरमाल परमार, प्रधान बिछीवाड़ा देवराम रोत, ब्लॉक अध्यक्ष पुनाली रतनलाल पाटीदार, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गौरव यादव, पूर्व सरपंच रूपचंद भगोरा, मंडल अध्यक्ष दोवडा, हेमंत जोशी, आदिवासी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कांतिलाल मनात, लक्ष्मण मनात, गणेशलाल रोत, सोमा बुझ, महिपाल परमार, राकेश परमार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
