✕
कोई भी आपको नहीं छू सकता
By EditorialPublished on
वीके सक्सेना (VK Saxena) ने शुक्रवार को दिल्ली (Delhi) के उपराज्यपाल के तौर पर अपना एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया। इस मौके पर राज्यपाल की निगरानी में राष्ट्रीय राजधानी में किए गए कार्यों को सूचीबद्ध किया गया। राजनिवास प्रशासन की ओर से दावा किया गया कि राष्ट्रीय राजधानी ने बीते एक साल में एलजी की अगुवाई में जितने काम कराए गए हैं उतने काम बीते एक दशक में नहीं हुए।

x

नई दिल्ली : वीके सक्सेना (VK Saxena) ने शुक्रवार को दिल्ली (Delhi) के उपराज्यपाल के तौर पर अपना एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया। इस मौके पर राज्यपाल की निगरानी में राष्ट्रीय राजधानी में किए गए कार्यों को सूचीबद्ध किया गया। राजनिवास प्रशासन की ओर से दावा किया गया कि राष्ट्रीय राजधानी ने बीते एक साल में एलजी की अगुवाई में जितने काम कराए गए हैं उतने काम बीते एक दशक में नहीं हुए।
एक कार्यक्रम में आईएएस (IAS) अधिकारियों को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने उनसे बिना किसी दबाव के कड़ी मेहनत और ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा- दबाव के आगे झुके बिना कड़ी मेहनत और ईमानदारी से काम करें। कोई भी आपको नहीं छू सकता है। आपको कोई नुकसान नहीं होगा। दिल्ली (Delhi) ने बीते एक दशक के दौरान इतना कुछ नहीं देखा है। गौर करने वाली बात यह कि उपराज्यपाल का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा शासित केंद्र सरकार के बीच खींचतान तेज हो गई है।
सक्सेना ने दिल्ली में उपराज्यपाल कार्यालय की अगुवाई में कराए गए विभिन्न कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि हमने आपके सहयोग से बीते एक साल में इतना काम कराया है जितना 10 साल में भी नहीं कराया जा सकता था। पिछले एक साल में दिल्ली में 17 हजार लोगों को पक्की नौकरी दी गई। अत्यधिक प्रदूषित यमुना में एक प्रत्यक्ष बदलाव आया है। उम्मीद है कि नदी अपने पहले के गौरव को बहाल कर लेगी । उपराज्यपाल ने कहा कि नदी की सफाई की निगरानी 28 साल तक सुप्रीम कोर्ट और फिर आठ साल तक नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा की गई, लेकिन परिणाम 'शून्य निकला।

Editorial
Next Story
Related News
X
