Pratahkal - Main News - Amit Shah

गुवाहाटी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि आगामी आम चुनावों में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी और नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करेंगे' कांग्रेस (Congress) पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि 2024 में देश की सबसे पुरानी पार्टी लोकसभा में अपनी वर्तमान सीटों की संख्या को बनाए रखने के लिए भी संघर्ष करेगी। असम सरकार की नौकरियों के लिए सफल 44,703 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्रों के वितरण के उपलक्ष्य में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए, भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि नए संसद भवन के 28 मई को होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला करके कांग्रेस ने 'नकारात्मक रवैया अपनाया है।
शाह ने कहा, नरेंद्र मोदी अगले साल 300 से अधिक सीटों के साथ फिर से प्र.म. बनेंगे। कांग्रेस ने विपक्षी पार्टी का दर्जा खो दिया है और वह लोकसभा में इस समय जितनी सीटें हैं, उन्हें भी हासिल नहीं कर पाएगी। कांग्रेस का रवैया नकारात्मक है।
अमित शाह ने प्रधानमंत्री द्वारा नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के संबंध में सरकार के फैसले का बचाव किया और तर्क दिया कि इस तरह के कई उदाहरण कांग्रेस पार्टी और विपक्ष द्वारा शासित राज्यों में हैं। उन्होंने बताया कि उन मामलों में, नए विधानसभा भवनों की आधारशिला राज्यपालों के बजाय संबंधित मुख्यमंत्रियों और सोनिया और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सहित प्रमुख कांग्रेस नेताओं द्वारा रखी गई थी।
शाह ने कहा, कांग्रेस प्र.म. को संसद के अंदर बोलने नहीं देती है और उनके संबोधन में व्यवधान डालती है। भारत की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में बोलने के लिए जनादेश दिया है। प्र.म. का सम्मान नहीं करना देश की जनता के जनादेश का अपमान करने जैसा है।
Editorial

Editorial

Next Story