✕
परिचित ने चैक चोरी कर बाउंस करवाकर 15 लाख रूपए मांगे
By EditorialPublished on
शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने ही परिचित के खिलाफ उसके कार्यालय से दो चैक चोरी कर एक चैक में 14.75 लाख भरकर बैंक में पेश कर बाउंस (Check Bounce) करवाकर नोटिस देकर 15 लाख रूपए मांगने का मामला दर्ज करवाया है।

x

उदयपुर (प्रा.सं.) । शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने ही परिचित के खिलाफ उसके कार्यालय से दो चैक चोरी कर एक चैक में 14.75 लाख भरकर बैंक में पेश कर बाउंस (Check Bounce) करवाकर नोटिस देकर 15 लाख रूपए मांगने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार रूपलाल पुत्र माना डांगी निवासी साथलिया सुखेर ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी शीतल कंस्ट्रक्शन के नाम से फर्म जो कंस्ट्रक्शन का काम करती है। 3 वर्ष पूर्व उसका परिचय गणेशलाल पुत्र नारायण लाल डांगी निवासी कलड़वास से हुआ। इसके बाद से गणेश ऑफिस पर आता जाता रहता था। 4 मई को उसे एक नोटिस मिला, जिसमें बताया कि उसने गणेशलाल से 14.75 लाख रूपए उधार लिए है और इसके बदले चैक दिया है। इसके बाद अपने घर में दस्तावेज खंगाले तो पता चला कि घर से दो चैक गायब है। गणेश डांगी से संपर्क किया तो उसने 15 लाख रूपए की मांग की। साथ ही बताया कि उसने एक चैक पर प्रार्थी के फर्जी हस्ताक्षर कर चैक को मांगीलाल ओड के यहां सिक्योरिटी के तौर पर रख कर 3 लाख रूपए ले लिए है।
Next Story
Related News
X

