Pratahkal - Top Story - S. Jaishankar

नई दिल्ली : विपक्षी पार्टियों द्वारा नए संसद भवन (Parliament House) के उद्घाटन समारोह (Opening ceremony) का किये - बॉयकॉट जाने पर विदेश मंत्री ने अपनी नाराजगी जताई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने शुक्रवार को नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने के लिए विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि 'राजनीति करने की एक सीमा' होनी चाहिए और उद्घाटन को विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए एक रिपोर्ट के अनुसार एस जयशंकर ने कहा कि कुछ लोग विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनका मानना है कि राजनीति में लिप्त होने की एक सीमा होनी चाहिए। कम से कम ऐसे मौकों पर पूरे देश को एक साथ आना चाहिए और इस त्योहार को मनाना चाहिए । गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ने मीडिया (Media) से कहा कि अगर उद्घाटन को विवाद में बदला जा रहा है तो यह ' दुर्भाग्यपूर्ण' है। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि नए संसद भवन के उद्घाटन को लोकतंत्र के त्योहार के रूप में लिया जाना चाहिए और इसे उसी भावना से मनाया जाना चाहिए ।
Next Story