✕
महंगा पड़ा सोशल मीडिया पर हथियार लहराना
By EditorialPublished on
लिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सोशल मीडिया (Social Media) पर सक्रिय अपराधियों द्वारा अवैध रूप से हथियारों (Arms) का प्रदर्शन कर आमजन में दहशत उत्पन्न करने वालों की पहचान कर उनके विरूद्ध कार्यवाही के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

x

जालोर (प्रा.सं.) । पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सोशल मीडिया (Social Media) पर सक्रिय अपराधियों द्वारा अवैध रूप से हथियारों (Arms) का प्रदर्शन कर आमजन में दहशत उत्पन्न करने वालों की पहचान कर उनके विरूद्ध कार्यवाही के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत सोशल मीडिया पर अपना लाईसेंसी हथियार लहराने पर गंभीरता से लेकर कार्यवाही करते हुए बदमाश हीरालाल पुत्र पूनमाराम जाति सारस्वत ब्राहमण निवासी रानीवाड़ा पर्द के विरूद्ध संबंधित थानाधिकारी पुलिस थाना रानीवाड़ा से जांच करवाई गई तो लाईसेंस सुदा हथियार पिस्टल पुलिस आयुक्त दीमापुर नागालैंड से जारी होना पाया। यह लाइसेंस हीरालाल द्वारा एन.एस.टी. कॉलोनी हाऊस नम्बर 129 दीमापुर के पते पर गलत तरीके से दस्तावेज तैयार कर प्राप्त करना ज्ञात हुआ । जबकि शस्त्र लाईसेंस धारक हीरालाल के विरूद्ध 03 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अलग-अलग पुलिस थानों में प्रकरण दर्ज है। शस्त्र लाइसेंस धारक हीरालाल आपराधिक पृष्ठभूमि का होने से शस्त्र लाईसेंस निलम्बन हेतु पुलिस आयुक्त दीमापुर नागालैंड को लिखा जाकर शस्त्र लाइसेंस निलम्बन करवाया गया। लाइसेंस में अंकित शस्त्र पिस्टल पुलिस थाना रानीवाड़ा में जमा करने का आदेश जारी किया गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
