Pratahkal - Udaipur - SUV
उदयपुर : शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रही एसयूवी (SUV) चालक गुरूवार अलसुबह गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और चरक छात्रावास के सामने मकान की दिवार से जा टकराया, जिससे गाड़ी का अगला हिस्सा व मकान की दिवार क्षतिग्रस्त हो गई और सिर में चोट लगने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जिस समय गाड़ी दिवार से टकराई उस समय गाड़ी का मीटर का कांटा 150 पर चिपका हुआ था।
जानकारी के अनुसार लवेश कुमार कपूर (Lavesh Kumar Kapoor) (32) पुत्र राजकुमार खत्री पंजाबी निवासी गुलशन नगर जो रामपुरा (Rampura) से इवेंट का कार्य कर अपनी एसयूवी से गुरूवार सुबह करीब तीन बजे घर लौट रहा था। आयुर्वेद कॉलेज चौराहे से मल्लातलाई चौराहे के बीच गाड़ी की रफ्तार 140 से 150 की स्पीड पर होने से अचानक चरक छात्रावास के सामने चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी मकान में घुस गई, जिससे दीवार व गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । दुर्घटना में सिर में चोट लगने से लवेश की मौके पर ही मौत हो गई। पास ही स्थित निजी चिकित्सालय में ले जाया गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। शव को एम. बी. चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया। मृतक के चचेरे भाई अक्षय कपूर
(Akshay Kapoor)
की रिपोर्ट (Report) पर मामला दर्ज किया और अम्बामाता थाने के एएसआई नरेन्द्र सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराया । पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद मृतक के परिजनों ने शव को मुर्दाघर में ही रखने का आग्रह किया, क्योंकि मृतक के परिजन बाहर है जो शुक्रवार सुबह उदयपुर आएंगे, जिस पर सुबह 8 बजे तक शव को ले जाने का आग्रह किया। इस पर मेडिकल ज्यूरिष्ठ ने परिवार के आग्रह पर शव को मुर्दाघर में ही रखवा दिया। उधर, एएसआई (ASI) का कहना है कि जिस समय गाड़ी घर की दीवार तोड़कर अंदर घुसी उस समय गाड़ी की रफ्तार 140-150 के बीच थी और गाड़ी का स्पीड मीटर भी दुर्घटना के बाद यही दर्शा रहा था। बताया गया कि है मृतक के पिता त्रिमूर्ति जनरेटर के संचालक है और यह स्वयं इवेंट कम्पनी में फोटोग्राफी का काम करता है और फरवरी 2021 में कोरोना काल में विवाह हुआ था और इसके 6 माह की मासूम बच्ची है।
Editorial

Editorial

Next Story