✕
माली महासंगम को लेकर पोस्टर का विमोचन किया
By EditorialPublished on
जहाज गांव में जयपुर (Jaipur) सैनी, माली, कुशवाहा, शाक्य, मौर्य समाज का 4 जून को प्रस्ताव में माली महासंगम (Mahasangam) को लेकर योगेश सैनी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ ।

x

उदयपुरवाटी/ बाघोली : जहाज गांव में जयपुर (Jaipur) सैनी, माली, कुशवाहा, शाक्य, मौर्य समाज का 4 जून को प्रस्ताव में माली महासंगम (Mahasangam) को लेकर योगेश सैनी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ । बैठक में विनोद सैनी भूदोली ने महासंगम को लेकर विस्तृत जानकारी प्रदान की। एडवोकेट मोतीलाल सैनी उदयपुरवाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय माली महासंगम समाज की सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक क्षेत्र में कई आयाम स्थापित करेगा। बैठक के अध्यक्ष योगेश सैनी जहाज ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान बैठक में किसान नेता धनाराम सैनी, भोमाराम सैनी, हेमंत सैनी, सुनील सैनी, मनीष सैनी, प्रदीप सैनी मौजूद रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
