✕
संसद के नए भवन का उद्घाटन
By EditorialPublished on
नए भारत की बुलंद तस्वीर 28 मई को महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के जन्मदिन पर नजर आएगी। लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर (Parliament) के नए भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के द्वारा किया जाएगा। 28 मई को सुबह 7.30 से 8.30 बजे तक वैदिक विधि विधान के साथ हवन और पूजा होगी। पूजा के लिए पंडाल गांधी मूर्ति के पास लगाया जाएगा।

x

नई दिल्ली (एजेंसी) । नए भारत की बुलंद तस्वीर 28 मई को महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के जन्मदिन पर नजर आएगी। लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर (Parliament) के नए भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के द्वारा किया जाएगा। 28 मई को सुबह 7.30 से 8.30 बजे तक वैदिक विधि विधान के साथ हवन और पूजा होगी। पूजा के लिए पंडाल गांधी मूर्ति के पास लगाया जाएगा।
इस पूजा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Om Birla), राज्यसभा डिप्टी चेयरमैन सहित कई मंत्री मौजूद रहेंगे। इसके बाद 8.30 से 9 बजे के बीच में लोकसभा के अंदर सत्ता हस्तांतरण और न्याय के प्रतीक सेन्गोल को स्थापित किया जाएगा। सुबह 9 बजे प्रार्थना सभा होगी। इस प्रार्थना सभा शंकराचार्य सहित कई बड़े विद्वान पंडित और साधु संतों के अलावा अलग-अलग धर्मों के विद्वान और पुजारी मौजूद रहेंगे। दूसरा चरण दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।
- राष्ट्रगान के साथ दूसरे चरण का कार्यक्रम होगा शुरू
इस दूसरे चरण में औपचारिक उद्घाटन की प्रक्रिया शुरू होगी। राष्ट्रगान (National Anthem) के साथ दूसरे चरण का कार्यक्रम शुरू होगा । इस मौके पर दो लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। डिप्टी चेयरमैन राज्यसभा के द्वारा उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा जायेगा । राज्यसभा में विपक्ष के नेता का भी इस मौके पर संबोधन होगा। हालांकि विपक्ष के कई दलों ने बहिष्कार का ऐलान किया है। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का भी संबोधन होगा। इस मौके पर एक सिक्के और स्टेंप को भी जारी किया जाएगा। अंत में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन होगा। जिसके बाद इस कार्यक्रम का समापन होगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
