Chemical Warehouse
मुंबई । जिले में एक गोदाम के मालिक बिना परमिट के खतरनाक केमिकल का भंडारण किए हुए थे। ठाणे पुलिस (Thane Police) ने गोदाम (Warehouse) के दोनों मालिकों के खिलाफ बिना परमिट के कथित रूप से 1.27 करोड़ रुपये के खतरनाक केमिकल (Hazardous Chemicals) का भंडारण करने के लिए मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
  • जीवन के लिए खतरनाक थे केमिकल
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस कर्मियों की एक टीम ने भिवंडी इलाके के पूर्णा स्थित गोदाम में छापे मारी की और उन्होंने गोदाम में रखा हुआ सारा खतरनाक केमिकल का स्टॉक बरामद कर लिया और गोदाम के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने यह नहीं बताया कि गोदाम में कौन से केमिकल रखे गए थे, लेकिन उन्होंने कहा कि वे बेहद खतरनाक हैं और मनुष्यों के लिए हानिकारक थे। ठाणे के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि केमिकल को अवैध रूप से गोदाम में रखा गया था, जबकि मालिकों को पता था कि केमिकल के कारण किसी भी दुर्घटना से नागरिकों का जीवन खतरे में पड़ सकता है। पुलिस ने कहा कि दोनों व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने गोदाम से 1 करोड़ रुपये से अधिक का केमिकल जब्त किया है।

Next Story