✕
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास बोले
By EditorialPublished on
आरबीआई (RBI) ने शुक्रवार को अपने मुद्रा प्रबंधन के हिस्से के रूप में 2000 रूपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों को वापस लेने की घोषणा की और मंगलवार से एक बार में 20 हजार रूपये तक के नोटों को बदलने की अनुमति दी । एक्सचेंज या डिपॉजिट विंडो (Exchange or Deposit Window) 30 सितंबर तक उपलब्ध है । उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ने 2000 रूपये (2000 Rupees) के नोटों (Note) को बदलने और जमा करने के लिए चार महीने का समय दिया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी को कोई कठिनाई न हो । दास ने कहा, कल कहीं भी भीड़ नहीं थी ।

x
नई दिल्ली : आरबीआई (RBI) ने शुक्रवार को अपने मुद्रा प्रबंधन के हिस्से के रूप में 2000 रूपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों को वापस लेने की घोषणा की और मंगलवार से एक बार में 20 हजार रूपये तक के नोटों को बदलने की अनुमति दी । एक्सचेंज या डिपॉजिट विंडो (Exchange or Deposit Window) 30 सितंबर तक उपलब्ध है । उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ने 2000 रूपये (2000 Rupees) के नोटों (Note) को बदलने और जमा करने के लिए चार महीने का समय दिया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी को कोई कठिनाई न हो । दास ने कहा, कल कहीं भी भीड़ नहीं थी । और हम नियमित रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई चिंता की बात है या कोई बड़ा मुद्दा सामने आ रहा है... कारोबारी गतिविधियां चल रही हैं। समयसीमा को उचित ठहराते हुए उन्होंने कहा कि जब तक किसी प्रक्रिया में कोई समयसीमा नहीं होती है, तब तक यह प्रभावी नहीं होती है। उन्होंने आगे कहा, इसलिए आपको समयसीमा बताने की जरूरत है और हमने पर्याप्त समय दिया है। उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सवालों का जवाब देते हुए गवर्नर दास ने कहा कि उच्च मूल्य वर्ग के नोटों को वापस लेने की पूरी प्रक्रिया बिना किसी बाधा के होगी। उन्होंने कहा, पूरी प्रक्रिया गैर- विघटनकारी होगी। हमने इस बारे में अपना विश्लेषण कर लिया है। 2000 रूपये के नोट प्रचलन में कुल मुद्रा का लगभग 10.8 फीसदी (3.6 लाख करोड़ रूपये) हैं। दास ने कहा कि इन नोटों ने जीवनचक्र पूरा कर लिया है और उद्देश्य पूरा हो गया है। उन्होंने कहा, इसका इस्तेमाल लेनदेन में नहीं किया जा रहा है... कोई भी उच्च मूल्य वर्ग का नोट इधर-उधर रह जाता है, उसके पास अन्य कॉलैट्रल इश्यू होते हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
