✕
सिविल सेवा परीक्षा परिणाम
By EditorialPublished on
संघ लोक सेवा आयोग (Public Service Commission) ने सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम की मंगलवार को घोषणा कर दी जिसमें कुल 933 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है इनमें से शीर्ष 4 स्थानों पर महिला उम्मीदवारों (Female candidates) ने बाजी मारी है।

x

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (Public Service Commission) ने सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम की मंगलवार को घोषणा कर दी जिसमें कुल 933 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है इनमें से शीर्ष 4 स्थानों पर महिला उम्मीदवारों (Female candidates) ने बाजी मारी है।
आयोग द्वारा मंगलवार को घोषित परिणामों में सफल घोषित 933 उम्मीदवारों में 613 पुरूष तथा 320 महिलाएं हैं। सुश्री इशिता किशोर पहले, गरिमा लोहिया दूसरे, उमा हराथी तीसरे तथा स्मृति मिश्रा चौथे स्थान पर रही हैं। शीर्ष 25 उम्मीदवारों में से 14 महिलाएं तथा 11 पुरूष हैं। पहले स्थान पर रही सुश्री किशोर ने राजनीति शास्त्र (Political science) और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों (International relations) के विषय के साथ परीक्षा पास की है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कालेज ऑफ कार्मस की अर्थशास्त्र (Economics) की छात्रा रही हैं। दूसरे स्थान पर रही सुश्री लोहिया ने दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi) के किरोड़ीमल कालेज से कार्मस में पढाई की है। सिविल सेवा परीक्षा में उनके विषय कामर्स और अकाउंटेंसी थे। तीसरे स्थान पर रही सुश्री हराथी ने आईआईटी हैदराबाद से सिविल इंजीनयरिंग में बीटेक किया है। सिविल सेवा परीक्षा उन्होंने वैकल्पिक विषय एंथ्रोपोलोजी के साथ पास की। सुश्री मिश्रा दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi) के मिरांडा हाउस कालेज से पढी हैं और सिविल सेवा परीक्षा में उनका वैकल्पिक विषय प्राणी विज्ञान रहा है। सिविल सेवा 2022 की प्रारंभिक परीक्षा 5 जून 2022 को हुई थी जिसके लिए 1135697 उम्मीदवारों ने आवेदन किया लेकिन 573735 ने परीक्षा दी। इनमें से 13090 उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की। इनमें से 2529 उम्मीदवारों ने सितम्बर 2022 में हुई मुख्य परीक्षा पास की जिनमें से 933 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के बाद सफल घोषित किया गया। सफल उम्मीदवारों में 41 बेंचमार्क दिव्यांग भी शामिल हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
