Pratahkal - Jodhapur - JDA squad removed encroachment from the animal feed factory to Sangaria Panta
जोधपुर : जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) के अतिक्रमण निरोधक दस्ते (Anti Encroachment Squad) द्वारा सड़क मार्गाधिकार के अतिक्रमणों पर कार्यवाही के क्रम में मंगलवार को पशुआहार फैक्ट्री (Animal feed factory) से सांगरिया फांटा तक सड़क के दोनों ओर किए गए विभिन्न अतिक्रमणों को हटाया गया।
प्रवर्तन अधिकारी उत्तर प्रवीण गहलोत ने बताया कि माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर (Rajasthan High Court Jodhpur) के आदेशों की पालना में एवं प्राधिकरण सचिव जयनारायण मीणा (Jaynarayan Meena) के आदेशानुसार जेडीए दस्ते द्वारा पशुआहार फैक्ट्री से सांगरिया फांटा तक मौका निरीक्षण किया गया।
मौका निरीक्षण के दौरान दस्ते द्वारा मुख्य सड़क भाग एवं सर्विस रोड़ पर अवैध रूप से निर्मित छप्परें, साईन बोर्ड, दुकानों के आगे रखे सामानों एवं कच्चे-पक्के निर्माण निर्माणों को जेसीबी की सहायता से हटाया जाकर सड़क मार्गाधिकार को अतिक्रमण मुक्त कर आवागमन हेतु सुचारू किया गया। दस्ते द्वारा एक ट्रैक्टर सामान जब्त कर प्राधिकरण कार्यालय लाया गया, साथ ही दुकानदारों व संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि सड़क भाग में किसी प्रकार अवैध निर्माण अथवा अतिक्रमण नहीं करें।
कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन निरीक्षक पश्चिम अनिल शर्मा, से.नि. निरीक्षक भू- प्रबंध रूपाराम मेघवाल मय जेडीए दस्ते मौजूद रहे।
Editorial

Editorial

Next Story