Pratahkal-Sports-LSG to face MI in IPL Eliminator-Rohit Sharma-Krunal Pandya

आईपीएल 2023 : आईपीएल 2023 (IPL 2023) का एलिमिनेट मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) बनाम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच बुधवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के चेपॉक स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जाएगा। यह नंबर-3 और नंबर-4 की लड़ाई है यानी इस मुकाबले में हार का मतलब है उस टीम का आईपीएल 2023 में सफर की समाप्ति। वहीं, विजेता टीम को एक बार फिर क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम से खेलना होगा।
  • क्रुणाल ने की शानदार कप्तानी
इस महामुकाबले के लिए मुंबई और लखनऊ की टीम पूरी तरह तैयार है। इस लीग में लखनऊ का सफर काफी उतार- चढ़ाव से भरा रहा। लीग के बीच मुकाबलों में ही नियमित कप्तान केएल राहुल चोटिल हो गए, लेकिन क्रुणाल पांड्या
(Krunal Pandya)
ने उनकी गैर- मौजूदगी में शानदार कप्तानी की। वहीं, इस लीग में मुंबई का सफर काफी दिलचस्प रहा।
  • लय में दिख रही रोहित कि पलटन
लीग की शुरुआत में न तो कप्तान रोहित (Rohit Sharma) का बल्ला चल रहा था और न ही सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) रन बना रहे थे। लेकिन धीरे-धीरे मुंबई ने स्पीड पकड़ी और आखिरी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा । आखिरी लीग मुकाबलें में गुजरात से हार जाने के बाद आरीसीबी का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूटा और रोहित की पलटन चौथे नंबर पर आ गई। बता दें कि इस करो या मरो मुकाबले में दोनों टीमें अपनी बेस्ट 11 को मैदान में उतारना चाहेगी। लखनऊ की बात करें तो पिछले मुकाबले में टीम ने गुजरात को मात दी थी तो उम्मीद है कि इस मैच में भी वो वीनिंग कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई ने 200 रन का विशाल लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था । इस मैच में मुंबई
(Mumbai)
के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की थी। उम्मीद है कि मुंबई टीम भी अपनी वीनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही मैदान में उतरेगी।
  • लखनऊ की संभावित प्लेइंग 11
मनन वोहरा, काइल मेयर्स, करन शर्मा, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, कृष्णप्पा गौतम, नवीन उल हक, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान
  • मुंबई की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, तिलक वर्मा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय और जेसन बेहरनडोर्फ
Editorial

Editorial

Next Story