Pratahkal-Crime-Knife Attack
डूंगरपुर (प्रा.सं.) । शहर में दिन दहाड़े एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला (Knife Attack) कर दिया। घायल युवक का जिला अस्पताल इलाज जारी है। बालाडीट निवासी राजू पुत्र नाथू मनात ने बताया कि सोमवार दोपहर शहर गेपसागर की पाल एक दुकान में आइक्रीम खाने के लिए गए थे। इस दौरान आइक्रीम खाने अन्य युवको से आइक्रीम खाने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों राजू अपने मामा के लड़के साथ दुकान से बाहर निकल गए तथा वहा से रतनपुर मार्ग पर पजाब नेशनल बैंक की ओर जा रहे थे।
इस दौरान मोटर साइकिल पर दो युवक आए तथा राजू के साथ मारपीट करने लगे। एक युवक ने चाकू निकालकर राजू के सिर पर नाक और हाथ पर वार कर दिया। चाकू के वार से राजू के हाथ और कान के पास से खून निकलने से लहूलूहान हो गया। इसी दौरान युवक ने जैस ही तीसरी बार वार कर करने की कोशिश की तो घायल राजू ने युवक के पास से चाकू छिन लिया। मौके से दोनों युवक मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची तथा घायल राजू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

Editorial

Editorial

Next Story