✕
संकट में किया दुनिया का नेतृत्व
By EditorialPublished on
जी-7 (G - 7) और क्वाड बैठकों में भारत का डंका बजाने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Indian PM Narendra Modi) को दो देशों ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है । प्र. म. मोदी को पापुआ न्यू गिनी और फिजी देशों के शीर्ष नेताओं ने वैश्विक नेतृत्व के लिए यह सम्मान दिया है। इन देशों ने स्वीकारा कि प्र.म. मोदी ने संकट के वक्त दुनिया का नेतृत्व किया और कोरोना (Corona) के वक्त कई देशों को संभाला।

x

पोर्ट मोरेस्बी : जी-7 (G - 7) और क्वाड बैठकों में भारत का डंका बजाने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Indian PM Narendra Modi) को दो देशों ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है । प्र. म. मोदी को पापुआ न्यू गिनी और फिजी देशों के शीर्ष नेताओं ने वैश्विक नेतृत्व के लिए यह सम्मान दिया है। इन देशों ने स्वीकारा कि प्र.म. मोदी ने संकट के वक्त दुनिया का नेतृत्व किया और कोरोना (Corona) के वक्त कई देशों को संभाला। इससे पहले जी-7 सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने प्र.म. मोदी के पास जाकर उन्हें गले लगाया और ऑटोग्राफ मांगा था। बाइडेन ने प्र.म. मोदी से कहा था कि हमारे देश में आपके कई चाहने वाले हैं, इसलिए मेरे साथ डिनर का निमंत्रण स्वीकार कीजिए।
दुनिया के कई देशों के सामने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके प्र. म. नरेंद्र मोदी को फिजी और पापुआ न्यू गिनी ने अपने देशों के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। इस सम्मान को प्र.म. मोदी ने सहर्ष स्वीकार किया। प्र.म. मोदी जी- 7 समिट (G-7 Summit) और क्वाड बैठकों के बाद इंडो पैसिफिक को ऑपरेशन के तीसरे शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रविवार को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) पहुंचे थे। यहां उन्होंने कई देशों के प्रतिनिधियों से मुलाकात भी की।
फिजी और पापुआ न्यू गिनी से सर्वोच्च सम्मान
प्र.म. मोदी मोदी द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारत और 14 प्रशांत द्वीप देशों के बीच एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए अपनी पहली यात्रा पर रविवार को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे थे। बैठक के बाद प्र. म. मोदी ने प्रशांत क्षेत्र के कई देशों के नेताओं से मुलाकात कर दोस्ती की ओर एक और कदम बढ़ाया। इस दौरान फिजी के प्र.म. स्टीफन राबुका और पापुआ न्यू गिनी के प्र. म. जेम्स मरापे ने अपने अपने देशों के सर्वोच्च सम्मान से प्र.म. मोदी को नवाजा। प्र.म. मोदी को फिजी ने 'कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी तो मेजबान पापुआ न्यू गिनी ने अपने सर्वोच्च सम्मान द ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहु से प्र.म. मोदी को सम्मानित किया। प्र.म. मोदी ने भी नाम लिए बिना विकसित देशों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कोरोना का सबसे ज्यादा असर ग्लोबल साउथ यानी दुनिया के विकासशील और गरीब देशों पर पड़ा है। क्लाइमेट चेंज, प्राकृतिक आपदाएं, भुखमरी और गरीबी कई चुनौतियां पहले से ही थीं अब नई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
