✕
योग के साथ मोटिवेशन के मंत्र, राष्ट्र संत ने बताए जीवन में सुखी रहने के 3 स्टेप
By EditorialPublished on
राष्ट्र - संत चंद्रप्रभ महाराज (Sant Chandraprabh Maharaj) ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में विपरीत परिस्थितियाँ आना और नेगेटिव वातावरण बनना संभव है. लेकिन जीवन की बाजी वही जीतता है, जो विपरीत वातावरण में भी धैर्य और शांति को बरकरार रखते हुए मुस्कुरा देता है ।

x

जोधपुर : राष्ट्र - संत चंद्रप्रभ महाराज (Sant Chandraprabh Maharaj) ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में विपरीत परिस्थितियाँ आना और नेगेटिव वातावरण बनना संभव है. लेकिन जीवन की बाजी वही जीतता है, जो विपरीत वातावरण में भी धैर्य और शांति को बरकरार रखते हुए मुस्कुरा देता है । तस्वीर में तो हर कोई मुस्कुराता है, पर जो तकलीफ में भी मुस्कुराले, वो तकलीफ और बाधाओं से पार लग जाता है। कायलाना रोड़ स्थित संबोधि धाम में मोटिवेशन (Motivation) और मेडिटेशन सेशन (Meditation session) के दौरान साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा पहला धर्म है, हम अपने स्वभाव को शीतल और सॉफ्ट बनाए रखें। न केवल समाज और मित्रों के बीच बल्कि अपने घर के लोगों के साथ भी प्रेम और मिठास से पेश आना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी इंसान केवल अपने सुन्दर चेहरे से महान नहीं होता अपितु अपने सुन्दर चरित्र से महान होता है। भगवान महावीर और बुद्ध, भगवान राम और कृष्ण ये मंदिरों में केवल इसलिए नहीं पूजे जा रहे कि इनका चेहरा सुन्दर था, बल्कि दुनिया उन्हें इसलिए भगवान मानती है क्योंकि उनका चरित्र सुन्दर था ।
सुखी जीवन के लिए 3 बातें
1. कभी किसी का अपमान न रें, क्योंकि जीवन में अशांति और कलह की शुरुआत इसी से होती है।
2. अगर कोई आपका अपमान करे तो उसका बुरा न माने, गाँठ बांधकर न रखें।
3. अगर किसी के द्वारा किये हुए अपमान का बुरा लग गया है तो कभी भी बदले की भावना पैदा न करें, क्योंकि इससे जीवन में सुख-शान्ति खत्म हो सकती है और जीवन महाभारत बन सकता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
