Pratahkal-Modi Mango-PM Narendra Modi
लखनऊ (एजेंसी) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नाम पर रखा गया 'मोदी आम' (Modi Mango) अगले साल बाजार में उतरेगा। आम के शौकीन इसका स्वाद ले सकेंगे। खास बात है कि यह 'मोदी आम दशहरी, लंगड़ा और चौसा से कई गुना मोटा आम होगा। इसका स्वाद भी आम की अन्य सभी किस्मों से एकदम अलग होगा। हालांकि, बाजार में मिलने वाले सभी आमों से 'मोदी आम की कीमत कई गुना अधिक होगी। साथ ही, 'मोदी आम का पेड़ भी महंगा होगा। अवध आम उत्पादक एवं बागवानी समिति के महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (Central Institute for Subtropical Horticulture)
ने 'मोदी आम पर अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने वर्ष 2019 में एक अलग किस्म का आम उगाया था। इस आम को लैब में जांच करने के बाद सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने पाया कि मौजूदा सभी आमों से इसका स्वाद एकदम अलग है। आम की यह किस्म नई है। जब इसके नाम पर चर्चा हुई तो उन्होंने इसका नाम 'मोदी आम रखने का फैसला लिया। इस पर अब केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान ने मुहर लगा दी है।
  • अगले साल ले सकेंगे मोदी आम का स्वाद
उपेंद्र सिंह ने बताया कि अगले साल 'मोदी आम को बाजार में लाया जाएगा। लोग इसका स्वाद ले सकेंगे। इसको लगाने का काम अभी से शुरू कर दिया गया है। इसके एक पेड़ की कीमत उन्होंने एक हजार रूपये तक रखी है। उन्होंने बताया कि यह आम दूसरे आमों से थोड़ा महंगा होगा, लेकिन यह देश के कोने-कोने में जाएगा। इसे 'मोदी मैंगो के नाम से पहचाना जाएगा।
  • 'मोदी आम’ के 100 से ज्यादा पेड़ तैयार
अवध आम उत्पादक एवं बागवानी समिति के महासचिव ने बताया कि 100 से ज्यादा 'मोदी मैंगो के पेड़ तैयार हो चुके हैं। इन पेड़ों की कीमत 1,000 रूपये होगी। अभी इसके पेड़ बहुत कम हैं, लेकिन आने वाले वक्त में और भी ज्यादा पेड़ उगाए जाएंगे। अब कोई भी 'मोदी मैंगो नाम नहीं रख पाएगा, क्योंकि यह नाम रजिस्टर्ड हो गया है।

Editorial

Editorial

Next Story